खजुराहो में दो दिन की मेगा समीक्षा : सीएम मोहन यादव सभी विभागों का देखेंगे रिपोर्ट कार्ड

Ramanand Tiwari | Nov 25, 2025, 23:14 IST
Share
cm mohan yadav (9)
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पिछले दो साल के कामों का आकलन किया जाएगा, साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी बढ़ी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में सभी विभागों की व्यापक समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में पिछले दो साल में हुए काम, सामने आई चुनौतियां और आने वाली योजनाओं की दिशा तय की जाएगी।

हर विभाग का दो साल का रिपोर्ट कार्ड

विभागीय समीक्षा बैठक में हर विभाग अपनी उपलब्धियां, कमियां और आने वाली प्राथमिकताएं प्रस्तुत करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि किस विभाग ने नवाचार के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया और कहाँ सुधार की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

पुलिस की ढिलाई पर सीएम सख्त: रायसेन एसपी और भोपाल के दो टीआई हटाए गए

कैबिनेट विस्तार की संभावना तेज

सूत्रों के अनुसार, इस बड़े समीक्षा अभियान के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल कैबिनेट के चार पद खाली हैं और लंबे समय से विस्तार की चर्चाएं जारी हैं। माना जा रहा है कि विभागों की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट में बदलाव या विस्तार हो सकता है।

दो साल पूरा, नए चेहरों की उम्मीद

मध्य प्रदेश सरकार को दो साल पूरे हो चुके हैं और कई वरिष्ठ भाजपा विधायक मंत्री पद के इंतज़ार में हैं। इसी बीच निगम-मंडलों में नियुक्तियाँ शुरू होने से राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

पुलिस की ढिलाई पर सीएम सख्त: रायसेन एसपी और भोपाल के दो टीआई हटाए गए

इंदौर में ट्रैफिक तोड़ रही जोमैटो, स्वीगी, ब्लिंकिट जैसी ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनियां, CP की समझाइश

प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री की यह दो दिवसीय समीक्षा प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार चाहती है कि भविष्य के चुनावों से पहले हर विभाग वादों और मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करे।

9 दिसंबर को खजुराहो में कैबिनेट बैठक

समीक्षा बैठकों के साथ-साथ 9 दिसंबर को खजुराहो में कैबिनेट बैठक भी आयोजित की जाएगी। यह बैठक केन-बेतवा लिंक परियोजना और बुंदेलखंड के विकास पर केंद्रित रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

पर्यटन और निवेश पर भी फोकस

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में होने वाली यह बैठक पर्यटन, निवेश,प्रशासनिक सुधार और विकास योजनाओं से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है। इससे पहले भी प्रदेश में अलग-अलग शहरों में कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मंत्रिमंडल विस्तार
  • विभागीय समीक्षा बैठक
  • खजुराहो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती