MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार! MP कैबिनेट से मंजूरी: जनता चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष; MPESB ग्रुप 4 रिजल्ट जारी: स्कोर कार्ड देखने के लिए देखें लिंक; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
mp top news 25 november

Photograph: (THESOOTR)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MPESB ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 जारी: अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए देखें ये लिंक

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 25 नवंबर 2025 को ग्रुप 4 रिजल्ट जारी किया है। यह परीक्षा 7 से 9 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट और स्कोरकार्ड अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश में आज, 25 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: भोपाल में 84 साल बाद बना रिकॉर्ड,  लगातार 15 दिन तक ठंड का अहसास 

प्रदेश में नवंबर ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े। भोपाल में 84 साल बाद सबसे ज्यादा ठंड रही। इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शीतलहर ने लगातार 15 दिन तक ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन शीतलहर से राहत की संभावना जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा ने द सूत्र में आकर माफी मांगी, ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान से आए चर्चा में

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांग ली है। वर्मा ने द सूत्र से बातचीत में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बजरंग दल और अबाक्स कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर मचा हंगामा

JABALPUR. जबलपुर के मानस भवन में हुए चेतना महासम्मेलन के विवाद अभी तह शांत नहीं हुआ है। मंगलवार 25 नवंबर को शहर में तनाव और बढ़ गया। संविधान की किताब फाड़ने और धर्म विरोधी किताब बेचने के आरोपों से विवाद हुआ। इसका असर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर दिखाई दिया। जहां दो संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में संचालित हो रहे पांच और फर्जी हास्पिटल, पंजीयन निरस्ती के बाद भी कार्रवाई नहीं

INDORE. शहर में पांच अस्पताल फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। इनका पंजीयन खत्म हो चुका है या पंजीयन है ही नहीं। इसके बाद भी इनका संचालन जारी है। इस संबंध में 'द सूत्र' ने इन्वेस्टिगेशन किया तो सामने आया कि या तो पंजीयन समाप्त हो चुका है या पंजीयन हुआ ही नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ उज्जैन लैंड पूलिंग एक्ट में बंद कमरे में क्या हुआ, किसान संघ क्यों खफा, स्कीम कितनी बदली

INDORE. देश और मध्य प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन सिंहस्थ पर्व के लिए तैयारी चल रही है। वहीं, इसमें लंबे समय से चल रही लैंड पूल की कवायद एक झटके में बैकफुट पर आ गई। आखिरकार बैठक का दौर हुआ और इस स्कीम से सरकार पीछे हट गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स का फर्जी प्रांताध्यक्ष विवाद : बोले- समाज को बांटने की साजिश स्वीकार नहीं

BHOPAL. मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) का बयान आया है। इसमें कहा है कि संगठन का न तो स्वयंभू प्रांताध्यक्ष माने जा रहे आईएएस जेएन कंसोटिया से कोई संबंध है और न ही उनके द्वारा नियुक्त “फर्जी प्रांताध्यक्ष” आईएएस संतोष वर्मा से। संगठन का आरोप है कि दोनों लोग अजाक्स के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के इस जिले में निर्वाचन कक्ष बनाने के नाम पर कलेक्ट्रेट परिसर में काट दिए 1500 पेड़

BHOPAL. प्रधानमंत्री के आह्वान पर मध्य प्रदेश में मां की बगिया अभियान चल रहा है। वहीं, सागर में जिला प्रशासन ने डेढ़ हजार से ज्यादा पेड़ काट डाले। ये पेड़ कोरोना महामारी के दौरान रोपे गए थे। कलेक्टर कार्यालय में राम वन संस्था ने इन्हें लगाया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP weather report मोहन कैबिनेट बजरंग दल नगरीय निकाय अजाक्स MPESB एमपी टॉप न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें लैंड पूलिंग एक्ट
Advertisment