OMG! सरकारी ऑफिस में महिला अफसर पर दिन-दहाड़े चली गोलियां
Pratibha ranaa | Sept 03, 2024, 08:32 IST
नगर परिषद में गोलीबारी
खंडवा जिले की हरसूद नगर परिषद में पूर्व ड्राइवर विशाल नामदेव ने सीएमओ मोनिका पारदी पर हमला करने के इरादे से दफ्तर में घुसकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया।
खंडवा जिले की हरसूद नगर परिषद में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साए युवक ने दिनदहाड़े नगर परिषद के दफ्तर में घुसकर सीएमओ मोनिका पारदी ( CMO Monika Pardi ) पर हमला करने की कोशिश की।
आरोपी विशाल नामदेव ने कार्यालय के अंदर तीन राउंड फायरिंग की। सौभाग्य से इस घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी और कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग के बाद विशाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है। बता दें, विशाल नामदेव पहले नगर परिषद में सीएमओ का ड्राइवर था।
ये खबर भी पढ़िए...दतिया टोल प्लाजा पर गोलीबारी, जान बचाने के लिए भागे दो कर्मचारियों की कुएं में गिरने से मौत
जानकारी के अनुसार, विशाल नामदेव नगर परिषद में सीएमओ मोनिका पारदी का ड्राइवर था। विशाल के खिलाफ शिकायत मिलने पर सीएमओ ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीएमओ ने विशाल को नौकरी से निकाल दिया, जिससे वह नाराज हो गया। सोमवार को जब सीएमओ कार्यालय पहुंचीं, तो विशाल वहां आया और फायरिंग शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल हिंसा : अस्पताल पर पथराव, गार्ड पर हमला; इलाज न मिलने का आरोप, गोलियां भी चलीं
फायरिंग के दौरान पार्षद और अन्य कर्मचारियों ने सीएमओ मोनिका पारदी को बचाने की कोशिश की। इस बीच राकेश शर्मा नामक एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसे हरसूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
![pratibha rana]()
नगर परिषद में गोलीबारी
ये खबर भी पढ़िए...दतिया टोल प्लाजा पर गोलीबारी, जान बचाने के लिए भागे दो कर्मचारियों की कुएं में गिरने से मौत
नौकरी से निकाले जाने पर था नाराज
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल हिंसा : अस्पताल पर पथराव, गार्ड पर हमला; इलाज न मिलने का आरोप, गोलियां भी चलीं
बीच- बचाव में एक कर्मचारी घायल
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari