खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल ने UPSC में 43वीं रैंक हासिल की

Sandeep Kumar | Mar 06, 2026, 19:48 IST
Share
Rupal Jaiswal
Rupal Jaiswal

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रूपल जायसवाल ने ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की। खंडवा की रूपल का यह तीसरा प्रयास था। पहले 512वीं रैंक मिलने के बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की।

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया है। आयोग ने 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की है। यह रूपल का यूपीएससी में तीसरा प्रयास था। दूसरे प्रयास में रूपल ने 512वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने पोस्ट न लेकर फिर से परीक्षा देने का निर्णय लिया और सफलता पाई।

नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी

रूपल ने बताया कि उन्होंने लॉ की पढ़ाई की और कुछ दिन जॉब की। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज को अपना पूरा समय दिया। रूपल ने कहा, मैं प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई को देती थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सफलता में परिवार का बड़ा योगदान रहा। भविष्य में वह महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाने पर काम करना चाहती हैं।

इंटरव्यू में उनसे खंडवा के महान गायक के बारे में पूछा गया। रूपल ने कहा, खंडवा किशोर कुमार की नगरी है, और उनके गीत मुझे बहुत पसंद हैं। एक अन्य सवाल में पूछा गया कि यदि किसी महिला का तलाक का केस आए, और उसका पति 20 करोड़ रुपए सालाना कमाता हो, तो वह महिला को कितनी रकम दिलाएंगी।

रूपल ने कहा, यह कई चीजों पर निर्भर करता है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में महिला को पति की आय का कम से कम 10% मिलना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि वे भविष्य में समाज में किस तरह का बदलाव चाहेंगीं तो उन्होंने कहा, मैं महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों के उत्थान पर काम करना चाहती हूं।

UPSC Result 2025: सतना की भूमिका जैन ने UPSC 2025 में हासिल की 331वीं रैंक

UPSC Result 2025: धार के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक

पहले 512वीं रैंक

मीडिया से बातचीत में रूपल जायसवाल ने बताया कि वह साढ़े तीन साल से UPSC की तैयारी कर रही थीं। वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। रूपल ने बताया कि यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था। दूसरे अटेम्प्ट में उन्हें सफलता मिली थी और उनकी रैंक 512 आई थी, लेकिन उन्हें अपनी पसंद की सर्विस नहीं मिल पाई थी। इस वजह से उन्होंने फिर से परीक्षा देने का फैसला किया और इस बार शानदार रैंक हासिल की।

UPSC में छत्तीसगढ़ के होनहारों का कमाल; दर्शना सिंह और DSP डायमंड सिंह ध्रुव अब बनेंगे IPS

नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना मुश्किल

रूपल ने BA-LLB (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। कॉलेज के चौथे साल में ही उन्हें 22 लाख रुपए का पैकेज वाली नौकरी मिल गई थी। हालांकि, उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का था। रूपल बताती हैं कि नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दिया।

रूपल के पिता धनंजय जायसवाल सिविल इंजीनियर हैं। रूपल बताती हैं कि उनकी सफलता में परिवार का बड़ा योगदान है। पढ़ाई के दौरान जब वह थक जाती थीं, तो घर के डॉगी के साथ समय बिताकर खुद को रिलैक्स करती थीं। फिर वह दोबारा पढ़ाई में जुट जाती थीं।

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक

IAS बनना नहीं था सपना: रूपल

रूपल का कहना है कि उनका सपना IAS बनना नहीं था। उनका उद्देश्य देश सेवा करना था। वह आगे महिलाओं के अधिकारों और विकास के लिए काम करना चाहती हैं। खंडवा की बेटी रूपल की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • खंडवा
  • UPSC
  • सिविल सेवा परीक्षा
  • रूपल जायसवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच