हिंदू युवक से इश्क कर बैठी मुस्लिम युवती, मंदिर में की शादी, अपनाया सनातन धर्म

Vikram Jain | Feb 24, 2025, 22:50 IST
Share
Khandwa Love Marriage news
Khandwa Love Marriage news

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवती ने मजहब की दीवारें तोड़ते हुए अपने हिंदू से प्रेमी से विवाह कर लिया साथ ही सनातन धर्म भी अपनाया। युवती ने भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था जताते हुए महादेव गढ़ मंदिर में अपने प्रेमी से सात फेरे लिए।

मुश्ताक मंसूरी@Khandwa

इंसान जब भी किसी से प्यार करता है, तो वह कभी ये नहीं सोचता कि वह किस जाति, धर्म, समाज से ताल्लुक रखता है, सिर्फ उससे प्यार कर लेता है। इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश में देखने को मिला। यहां एक मुस्लिम युवती ने धर्म, जाति और मजहब की सीमाओं को तोड़ते हुए अपने प्रेमी से शादी कर ली, साथ ही युवती ने सनातन धर्म भी अपना लिया। अब इस शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। साथ ही दोनों की शादी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवती ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

दो अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती के इश्क और शादी मामला खंडवा जिले से सामने आया है। यहां मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ शादी कर ली। दोनों में महादेव गढ़ मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंधे। साथ ही युवती ही मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपनाया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली शहाना ने महादेव गढ़ मंदिर में अपने प्रेमी से सात फेरे लेने के बाद सनातन धर्म को अपनाया। यूपी के देवरिया जिले की शहाना अब शारदा बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम , 4 का शुद्धिकरण

प्यार में बदली दोस्ती

बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के गांव फुलवारी की रहने वाली शहाना की संतोष कनारे से पहली मुलाकात भोपाल में हुई थी। पहले शहाना और संतोष में दोस्ती हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, इसके बाद शाहना ने शादी करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन धर्म बीच में आ गया। इसके मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया।

शहाना से बनी शारदा, भगवान भोलेनाथ में आस्था

शारदा ( पहले शहाना) ने बताया कि वह लंबे समय से यूट्यूब और टीवी के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की भक्ति और खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर के बारे में सुन चुकी थीं। तब से मन बना लिया था कि वह अपना महादेवगढ़ मंदिर में ही शादी करेंगी। इसके बाद उसने इसको लेकर अपने प्रेमी संतोष कनारे से बात की। फिर दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में अग्नि को साक्षी मानते हुए शादी की और पूजा-पाठ की। साथ ही मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म को अपना लिया। अब वह शारदा के नाम से जानी जाएगी।शारदा ने इस दिन को अपने जीवन का सबसे खास दिन बताया और कहा कि वह अब सनातन धर्म का पालन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... घर वापसी : इंदौर में 30 मुस्लिम परिवारों ने थामा सनातन धर्म का दामन

लाल जोड़े में अग्नि के सात फेरे

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए दोनों ने भोलेनाथ के मंदिर में विवाद करने का फैसला लिया। इस दौरान शारदा हाथों में मेंहदी लगाई और लाल जोड़े में महादेव गढ़ मंदिर में संतोष के साथ हिंदू रीतिरिवाज से शादी की। अब इस शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है।

ये खबर भी पढ़ें... पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में धर्मांतरण का खेल, हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बने 40 लोग, मचा हड़कंप

MP में फिर गरमाया धर्मांतरण का मामला, स्कूलों में बच्चों के ईसाई नाम, धर्म हिंदू लिखा

Tags:
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन धर्म
  • Love marriage
  • धर्म परिवर्तन
  • प्रेम विवाह
  • महादेव गढ़ मंदिर खंडवा
  • हिंदू मुस्लिम शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि