पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में धर्मांतरण का खेल, हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बने 40 लोग, मचा हड़कंप

Vikram Jain | Feb 15, 2025, 01:24 IST
Share
madhya pradesh chhatarpur tribals religious conversion
सांकेतिक फोटो

हिंदुओं की घर वापसी में लगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गढ़ में ही धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। यहां कई आदिवासी ईसाई गए हैं। मामला सामने आने के बाद हड़कंप हुआ है। बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

मध्य प्रदेश में धर्मांतरण का खेल जोरों पर चल रहा है। प्रदेश में कई क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं जो आदिवासी परिवारों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के काम में लगी हैं। अब बुंदेलखंड क्षेत्र से धर्मांतरण चल रहा है। यहां बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गृह जिले छतरपुर में कई आदिवासी हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई गए हैं। अब छतरपुर के आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने कोशिश की जा रही है। अब हिंदू संगठन और प्रशासन इस बढ़ते धर्मांतरण को रोकने के लिए सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

धर्मांतरण का बढ़ता सिलसिला

छतरपुर जिले में धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं। शाहगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में आदिवासियों के ईसाई धर्म अपनाने की खबर ने क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही धर्म परिवतर्न की जानकारी सामने आई तो बिजावर के बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और जांच की।

ये खबर भी पढ़ें..

MP में फिर गरमाया धर्मांतरण का मामला, स्कूलों में बच्चों के ईसाई नाम, धर्म हिंदू लिखा

40 ग्रामीणों ने अपनाया ईसाई धर्म

बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम और पुलिस टीम ने रामगढ़ पहुंचकर ने ग्रामीणों से बातचीत की। मामले में एसडीएम की जांच में सामने आया कि यहां करीब 40 ग्रामीणों ने ईसाई धर्म अपनाया हैं। बताया जा रहा है कि छतरपुर से लगे दमोह में ईसाई मिशनरी सक्रिय हैं। जो धीरे-धीरे दूसरे जिलों में पैर पसार रहीं हैं। दमोह में भी इस तरह के मामले हो चुके हैं। आरोप है कि ये ईसाई मिशनरी के लोग बाकायदा हिंदुओं को पैसों के साथ-साथ कई तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

MP में धर्मांतरण का खेल!, आदिवासियों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 3 गिरफ्तार

विधायक राजेश शुक्ला ने बुलाई बैठक

विधायक राजेश शुक्ला ने गंभीरता दिखाते हुए धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों की बैठक बुलाई है और 2-3 दिन में गांव में बैठक करने की योजना बनाई है। उनका उद्देश्य लोगों को समझाइश देना और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को रोकना है। अब हिंदू संगठन और प्रशासन इस बढ़ते धर्मांतरण को रोकने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

मध्य प्रदेश में 31 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट

धीरेंद्र शास्त्री के गृह जिले में धर्मांतरण से हड़कंप

बता दें कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के गृह जिले छतरपुर में धर्मांतरण से हड़कंप मचा हुआ है। खास बात यह है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को इलाके में चल रहे धर्म परिवतर्न की पूरी खबर है। वे समय-समय पर ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों की घर वापसी कराते रहते हैं। धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले भी घर वापसी के कार्यक्रमों का आयोजन किया था। दो साल पहले बागेश्वरधाम में 220 लोगों की घर वापसी करवाई गई थी। फिलहाल धर्म परिवतर्म के मामलों को देखते हुए हिंदू संगठन अब सक्रिय हो गए हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

E-office : 1 अप्रैल से बदल जाएगा सरकारी दफ्तरों में काम का तरीका, जानें क्या होगा नया

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • आदिवासियों का धर्मांतरण हो रहा
  • धर्म परिवर्तन
  • धर्मांतरण का मामला
  • बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला
  • BJP MLA Rajesh Shukla
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा