खंडवा में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे और तलवारें चलीं...मुस्लिम युवकों पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
Deeksha Nandini Mehra | Published:
खंडवा में मुस्लिम युवकों ने बच्ची को छेड़ा
खंडवा में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
मध्य प्रदेश के खंडवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के टिटवा गांव की है। आरोप है कि यहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक बच्ची को छेड़ा तो उसके परिवार वालों ने इसका विरोध किया। इस पर युवकों ने लट्ठ और तलवार लेकर उन पर हमला कर दिया।
बवाल मचा तो दूसरे पक्ष ने भी हथियार निकाल लिए। दोनों पक्षों के बीच हुई इस लड़ाई में 10 लोग घायल हुए है। दो लोगों की हालात गंभीर है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायल कमल सिंह ने कहा कि हमलावरों में गांव के रेहान, गोलू, आजम, मंजूर और गुड्डू शामिल थे। इन सभी का विवाद निहाल समाज के लोगों से बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था। घायलों में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष से 5-5 लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष के एक युवक ने उनकी बच्ची से छेड़छाड़ की थी। विरोध जताने पर आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की। जयदीप सिंह तोमर ने बताया कि घटना सुबह की है और इसकी शुरूआत एक बाहरी विवाद से हुई थी।
मुस्लिम मोहल्ले और राजपूत मोहल्ले के बीच पहले निहाल समाज में एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदू मोहल्ले में आकर मारपीट करने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। घायलों में अनिल सेन और कलीम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से लैस लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ महिलाओं के हाथ में भी लाठियां नजर आ रही हैं।
बवाल मचा तो दूसरे पक्ष ने भी हथियार निकाल लिए। दोनों पक्षों के बीच हुई इस लड़ाई में 10 लोग घायल हुए है। दो लोगों की हालात गंभीर है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दोनों पक्षों के 5-5 सदस्य घायल
मोहल्ले में घुसकर करने लगे मारपीट
मुस्लिम मोहल्ले और राजपूत मोहल्ले के बीच पहले निहाल समाज में एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदू मोहल्ले में आकर मारपीट करने लगे।
गांव में पुलिस बल तैनात
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari