गंगा स्नान पर बयान देकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, बीजेपी ने पूछा- क्या हज यात्रा पर ऐसा कह सकते हैं?
Sandeep Kumar | Published:
statement Ganga bath BJP
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गंगा स्नान को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है। प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर खरगे ने सवाल किया कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी? खरगे के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है
Indore. मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गंगा स्नान को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है। प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर खरगे ने सवाल किया कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी? क्या इससे भूख मिटेगी?
उनकी इस टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखा हमला करते हुए इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर नई मुस्लिम लीग बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बयान हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार है। साथ ही सवाल किया कि क्या खरगे हज यात्रा को लेकर ऐसा कह सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ी खबर: सौरभ शर्मा ने जिला अदालत के लोकायुक्त कोर्ट में लगाया सरेंडर का आवेदन, मगर भोपाल आ चुका है
महू में कांग्रेस की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में खरगे ने भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, संविधान को बचाने और मनुवादी व्यवस्था को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इसी दौरान उन्होंने महाकुंभ का नाम लिए बिना गंगा स्नान पर विवादित टिप्पणी कर दी। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी भी मांगी। बोले, उनका उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...NSUI कार्यकर्ताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले-किस पार्टी से हो
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस चीफ ने कहा, गंगा में डुबकी लगाने का कॉम्प्टीशन चल रहा है। क्या गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा? देश में गरीबी दूर होगी क्या? पेट को खाना मिलेगा क्या? मैं किसी की आस्था को चोट नहीं लगाना चाहता हूं, लेकिन इस देश में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही और लोग कॉम्प्टीशन में डुबकी लगा रहे हैं। जब तक टीवी में डुबकी अच्छी नहीं आती है, तब तक लोग डुबकी मारते रहते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में गेहूं समर्थन मूल्य 150 रुपए बढ़ा, 31 मार्च तक करें पंजीकरण
भाजपा ने खरगे के बयान को हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा- बोल भले ही खरगे रहे हैं, लेकिन शब्द गांधी परिवार के हैं। आखिर कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है और यह पार्टी देश के लिए नासूर बन चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए... मंदिर तोड़ने के आरोप निराधार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने चिट्ठी लिखकर मांगी माफी
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से जवाब मांगते हुए कहा, महाकुंभ करोड़ों सनातन आस्थावानों की श्रद्धा का प्रतीक है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसका मजाक बना रहे हैं। क्या कांग्रेस नेता इफ्तार पार्टियों और हज यात्रा को लेकर ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं? पात्रा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस पर सफाई देने की मांग की है।
उनकी इस टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखा हमला करते हुए इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर नई मुस्लिम लीग बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बयान हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार है। साथ ही सवाल किया कि क्या खरगे हज यात्रा को लेकर ऐसा कह सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ी खबर: सौरभ शर्मा ने जिला अदालत के लोकायुक्त कोर्ट में लगाया सरेंडर का आवेदन, मगर भोपाल आ चुका है
मनुवाद से गरीबों का सत्यानाश होगा: खरगे
ये खबर भी पढ़िए...NSUI कार्यकर्ताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले-किस पार्टी से हो
क्या कहा था खरगे ने?
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में गेहूं समर्थन मूल्य 150 रुपए बढ़ा, 31 मार्च तक करें पंजीकरण
भाजपा ने बताया कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता
ये खबर भी पढ़िए... मंदिर तोड़ने के आरोप निराधार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने चिट्ठी लिखकर मांगी माफी
क्या हज यात्रा पर ऐसा कह सकते हैं?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari