खरगोन में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
Ravi Singh | Nov 30, 2024, 16:02 IST
Horrific road accident
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार 30 नवंबर एक भयानक हादसा हुआ। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि लोग बस के नीचे दब गए। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया और मृतकों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा खरगोन जिले के सेगांव थाना क्षेत्र के जिरतपुरा फाटा पर हुआ। बस खरगोन से यात्रियों को लेकर अलीराजपुर जा रही थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी। जिरतपुरा फाटा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेगांव पुलिस और सेगांव तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सेगांव अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस बीच एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बस के नीचे फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अनियंत्रित होकर पलटी बस
खरगोन में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत; कई घायल#BreakingNews #BusAccident #Khargone #Accident #News #MadhyaPradesh #TheSootr pic.twitter.com/e2MRenJIeX
— TheSootr (@TheSootr) November 30, 2024
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
जेसीबी की मदद से लोगों को बाहर निकाला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava