मौलाना पर भड़कीं भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी बोलीं-आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं
Sandeep Kumar | Jul 18, 2026, 21:35 IST
भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी
भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना जर्जिस अंसारी की विवादित टिप्पणी का चौतरफा विरोध हो रहा है। इसी क्रम में एमपी के इंदौर में विरोध शुरू हो गया। भैय्यू महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख ने मौलाना के खिलाफ FIR की मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर इंदौर में विरोध हुआ है।
- भैय्यू महाराज की पत्नी ने मौलाना पर FIR की मांग की है।
- मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर इंदौर में गरमाया माहौल।
- आयुषी देशमुख बोलीं, धर्म अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भैय्यू महाराज की पत्नी ने जताई आपत्ति
आयुषी देशमुख ने कहा कि इस बयान के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से इस मामले को आगे बढ़ाने की बात कही है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक टिप्पणी का नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा है।
धर्म के अपमान पर सख्त कानून की मांग
उनका कहना था कि इस तरह की घटनाएं बार-बार होती हैं, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से इन पर रोक नहीं लग पाती। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।
वकीलों ने भी जताया विरोध
वकीलों ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर कानून के तहत कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन में इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की गई।
यह है पूरा मामला
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह बयान सनातन धर्म की आस्थाओं के विपरीत और भ्रामक है। उनके अनुसार इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायती आवेदनों में यह आशंका भी जताई गई है कि इस तरह की टिप्पणी से समुदायों के बीच सामाजिक तनाव बढ़ सकता है।
इसी आधार पर मौलाना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े प्रावधानों के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें...
श्रीकृष्ण मुस्लिम थे बयान पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मौलाना को दे दी चेतावनी
गैर मुस्लिम से निकाह नहीं पढ़वा सकेंगे मौलाना, मौलवियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी
वायुसेना अधिकारी की पत्नी से धर्म परिवर्तन कराने वाला एमपी का मौलाना अरेस्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari