मंत्री कृष्णा गौर का आरक्षण पर बड़ा बयान, SC-ST जैसा लाभ OBC को क्यों नहीं?
Sanjay Dhiman | Dec 26, 2025, 17:32 IST
Photograph: (the sootr)
राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने आरक्षण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "SC-ST को आरक्षण का जो लाभ मिला, वैसा OBC को नहीं मिला।" वक्फ संपत्ति को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में आरक्षण और वक्फ संपत्ति को लेकर राज्य मंत्री कृष्णा गौर का एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) को आरक्षण लाभ मिला, वैसा लाभ पिछड़ा वर्ग (OBC) को नहीं मिल सका है।
ओबीसी को आरक्षण का लाभ संघर्ष के बाद मिला है। यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि आजादी के बाद SC-ST को तो तुरंत लाभ मिला, लेकिन OBC समुदाय को अपने हक के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा। सालों के कड़े संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण दिया।
मंत्री के मुताबिक OBC को वो फायदा नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि एमपी सरकार अब इस अंतर को खत्म कर रही है। मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए हर स्तर पर योजनाएं चल रही हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल मेट्रो टिकट विवाद : एक बार में 80 टिकट भी नहीं काट सके, जैन समाज की संदेश यात्रा रद्द
भोपाल नर्स सुसाइड केस, लिव-इन पार्टनर के धोखे ने ली जान, एनेस्थीसिया ओवरडोज से मौत
इसके अलावा, कृष्णा गौर ने वक्फ संपत्ति के डिजिटाइजेशन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्ति का डिजिटाइजेशन हो रहा है। इस प्रक्रिया में सत्यापन के बाद यह साफ हो जाएगा कि वक्फ संपत्ति कितनी है।
उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में तीन प्रमुख कैटेगरी – मेकर, चेकर और अप्रूवर – शामिल हैं। ताकि हर जानकारी सही तरीके से अपडेट की जा सके।
कृष्णा गौर ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आने वाले समय में भी इस दिशा में और कार्य किए जाएंगे। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को मिलेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, जबलपुर खमरिया फैक्ट्री सहित कई अन्य वीआईपी जगहों को उड़ाने की धमकी
इंदौर में पत्नी से प्रताड़ना के मामले बढ़े ! 5 साल में 3400 पुरुषों ने मांगी मदद
राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि वक्फ संपत्ति का डिजिटाइजेशन पोर्टल 'उम्मीद' के जरिए किया जा रहा है। इसमें संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। यह कदम वक्फ संपत्ति से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए उठाया गया है।
ओबीसी को आरक्षण का लाभ संघर्ष के बाद मिला है। यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।
OBC समुदाय का संघर्ष और अधूरा हक
मंत्री के मुताबिक OBC को वो फायदा नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि एमपी सरकार अब इस अंतर को खत्म कर रही है। मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए हर स्तर पर योजनाएं चल रही हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल मेट्रो टिकट विवाद : एक बार में 80 टिकट भी नहीं काट सके, जैन समाज की संदेश यात्रा रद्द
भोपाल नर्स सुसाइड केस, लिव-इन पार्टनर के धोखे ने ली जान, एनेस्थीसिया ओवरडोज से मौत
ओबीसी आरक्षण पर मंत्री कृष्णा गौर के बयान को ऐसे समझें
|
वक्फ संपत्ति पर कृष्णा गौर का बयान
उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में तीन प्रमुख कैटेगरी – मेकर, चेकर और अप्रूवर – शामिल हैं। ताकि हर जानकारी सही तरीके से अपडेट की जा सके।
मध्यप्रदेश सरकार के कार्य
यह खबरें भी पढ़ें...
तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, जबलपुर खमरिया फैक्ट्री सहित कई अन्य वीआईपी जगहों को उड़ाने की धमकी
इंदौर में पत्नी से प्रताड़ना के मामले बढ़े ! 5 साल में 3400 पुरुषों ने मांगी मदद
वक्फ संपत्ति का डिजिटाइजेशन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari