कूनो नेशनल पार्क : चीता गामिनी के 5 माह के शावक की मौत, रीढ़ की हड्डी में था फ्रैक्चर
Jitendra Shrivastava | Aug 05, 2024, 22:34 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी के एक और शावक ने दम तोड़ दिया है। गामिनी के शावक की मौत रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की वजह से बताई जा रही है। नेशनल पार्क के अधिकारियों ने शावक की मौत की पुष्टि की है...
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के एक शावक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शावक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इसका इलाज भी किया जा रहा था, लेकिन बहुत प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार, 5 अगस्त को शावक ने दम तोड़ दिया है। इसकी पुष्टि कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने की है।
दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी ने इसी साल 10 मार्च को 6 शावकों को जन्म दिया था। ज्यादातर एक मादा चीता 4 से 5 शावकों को ही जन्म देती है। 4 जून को गामिनी के एक शावक की मौत हो गई थी। इसके बाद बताया गया था कि बाकी 5 शावक स्वस्थ हैं, लेकिन अब एक और शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शावक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसका इलाज भी किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।
17 सितंबर 2022 को केंद्र सरकार ने चीता प्रोजेक्ट में नामीबिया से 8 चीते भारत मंगवाए थे। भारत में बड़ी बिल्लियों की यह प्रजाति पूरी तरह से लुप्त हो चुकी है। इसलिए इन चीतों को फिर से बसाने के लिए यह पहल की गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी चीते मंगवाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका से कुल 12 चीते लाए गए थे। इसके बाद कूनो नेशनल पार्क में कुल चीतों की संख्या 20 हो गई थी। अभी तक यहां कुल सात वयस्क और 5 शावकों की मौत हो चुकी है।
गामिनी ने 10 मार्च को 6 शावकों को दिया था जन्म
नामीबिया से 8 चीते मंगवाए थे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava