चीता 'अग्नि' की श्योपुर में एंट्री, रोड पर चहलकदमी करते वीडियो वायरल

Vikram Jain | Published:
Share
kuno-national-park-cheetah-sheopur-urban-area-entry-tracking
श्योपुर में सड़क पर घूमते नजर आया चीता। Photograph: (BHOPAL)

मध्‍य प्रदेश के कूनो पार्क में छोड़े गए चीतों में से चीता 'अग्नि' ने श्योपुर शहर में दस्तक दी है। चीते को सड़क पर चहलकदमी करते देखा गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। चीते की शहर में एंट्री होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक नर चीता भटककर श्योपुर शहर में जा पहुंचा। चीते को आधी रात में शहर की सड़क पर विचरण करते देखा गया है। कूनो पार्क में छोड़े गए चीतों में से चीता 'अग्नि' की श्योपुर शहर में दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीमें लगातार 'अग्नि' चीता की तलाश रही हैं। शहर की सड़कों पर घूमते हुए चीते का वीडियो भी सामने आया है। कई लोगों ने शहर में चीते को देखने का दावा भी किया है।

पार्क से दूर शहर में पहुंचा चीता अग्नि...

चीता 'अग्नि' बीते 3 दिनों से कूनो नेशनल पार्क से 90 किलोमीटर दूर श्योपुर शहर के पास एक क्षेत्र में डटा हुआ है। उसकी गतिविधियों से ऐसा नजर आ रहा है कि चीते को अमराल नदी किनारे का ये क्षेत्र रास आ गया है। कूनो नेशनल पार्क से चीता 'अग्नि' के भटकने और शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद वन विभाग की टेंशन बढ़ गई है। शहरवासी और कई गांवों के ग्रामीण भी दहशत में हैं।

सड़क पर चहलकदमी करते देखा चीता

बताया जा रहा चीता शहर में कई स्थानों पर सीसीटीवी में कैद हुआ है। साथ ही वाहन सवार लोगों द्वारा बनाया वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चीता सड़क पर चहलकदमी करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को चीता शहर में पुलिस लाइन, कलेक्टर कार्यालय, वीर सावरकर स्टेडियम क्षेत्र में देखा गया। स्टेडियम के पास चीते ने एक डॉग का शिकार भी किया है।

सड़क पर चीते की स्टाइलिश वॉक

दरअसल, कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीते के शहर में पहुंचने और सड़क पर स्टाइलिश वॉक हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कार सवार लोगों ने बनाया है। मंगलवार की रात को वह वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया। इसके बाद वह स्टेडियम, कलेक्ट्रेट, और ईको सेंटर से होते हुए बावंदा नाले तक पहुंचा। मंगलवार रात के जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसमें चीता शिवपुरी रोड पर जैन रेस्टोरेंट, गोयल फोटो कॉपी शॉप के सामने से दौड़ते हुए देखा गया है।

तलाश में जुटी चीता ट्रैकिंग टीम

फिलहाल, चीते की लोकेशन को लेकर कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि चीता अब जंगलों से काफी दूर निकल चुका है। बाद में चीता गोरस कलमी और भीमलत गांव के पास देखा गया है। कूनो पार्क की ट्रैकिंग टीम ने चीते का पीछा करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह चीता मोर डूंगरी नदी में पानी पीने के लिए पहुंचा था।

शहरी इलाके में सुरक्षा की चेतावनी

लोगों ने बताया कि चीता ने स्टेडियम के पास मादा डॉग का शिकार किया और उसे खींचकर ले गया। चीते का वीडियो सामने आने के बाद स्टेडियम के कर्मचारी डरे हुए हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चीते इंसानों पर हमला नहीं करते। कूनो प्रबंधन और चीता मित्रों ने लोगों को समझाया है कि लोग सचेत रहें। चीतों के लिए यह नया इलाका है। वन विभाग के अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीते को बिना किसी नुकसान के जंगल में वापस भेजा जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kuno National Park
  • कूनो नेशनल पार्क
  • MP Newsअग्नि चीता
  • चीते का वीडियो वायरल
  • कूनो नेशनल पार्क चीता
  • Cheetah
  • श्योपुर में चीता की एंट्री
  • Sheopur Cheetah Entry
  • शहरी इलाके में चीता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर