सुहागरात पर पति की हत्या, इंद्र तिवारी से खुशी बनकर मिली थी साहिबा बानो
Rohit Sahu | Published:
wife kill husband
जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी को सोशल मीडिया पर खुशी तिवारी नाम की लड़की से प्यार हुआ, लेकिन वो असल में साहिबा बानो थी। शादी के बाद पहली ही रात पर साहिबा ने पति का कत्ल कर दिया।
जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी की शादी की चाहत ने उन्हें दर्दनाक मौत दे दी। सरकारी कर्मचारी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लगती। 45 साल के इंद्र कुमार की हत्या की कहानी सामने आने के बाद पुलिस भी चौंक गई। ये महज हत्या नहीं थी, बल्कि एक फर्जी शादी, धोखा और उनकी प्रॉपर्टी हड़पने की पूरी स्क्रिप्ट थी, जो किसी वेब सीरीज की कहानी जैसी लगती है। साहिबा ने ये साजिश अपने पति असल पति कौशल के साथ मिलकर रची।
साहिबा ने खुद को ब्राह्मण जाति की लड़की दिखाने के लिए खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) बनवाया। यही नहीं, सोशल मीडिया पर खुशी तिवारी के नाम से एक फेक अकाउंट भी बनाया और इंद्र से बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे इंद्र और खुशी की बातचीत गहराने लगी। नंबर एक्सचेंज हुए। साहिबा ने अपने पति कौशल को अपना भाई बताकर इंद्र से मिलवाया। विश्वास इस कदर जमाया गया कि इंद्र ने अपने भाई से भी इस रिश्ते की बात कर ली।
जबलपुर से
खुशी और उसके पति ने साजिश के तहत शादी का वादा करके इंद्र को गोरखपुर बुला लिया। शादी की तारीख 4 जून तय की गई। दोनों ने गोरखपुर के एक होटल में सिंदूर डालकर फर्जी शादी (Fake Marriage) का नाटक किया गया। इंद्र को यकीन दिला दिया गया कि वह अब दूल्हा बन गया है।
हत्या के बाद साहिबा बानो इंद्र का मोबाइल खुद चलाती रही। परिवारवालों से बात करती रही ताकि किसी को शक न हो। इंद्र के घरवालों को कुछ गड़बड़ लगी और उन्होंने जबलपुर थाने में गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज करवा दी।
इस बीच कुशीनगर पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच तेज की। तीन विशेष टीमों को लगाया गया। मृतक की पहचान जबलपुर के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी पहचान में मदद मिली।
Caption वायरल वीडियो में इंद्र ने कहा था कि उसके पास 18 एकड़ जमीन है लेकिन विवाह नहीं हो पा रहा। इसी से लालच जागा। साहिबा और कौशल ने प्लान तैयार किया – पहले प्यार, फिर फर्जी शादी और अंत में हत्या।
शादी के अगले दिन आरोपियों ने इंद्र से संपत्ति को लेकर हलफनामा (Affidavit) भी बनवाया। उसके बाद प्लान के अनुसार हत्या कर दी गई। यह सब इतना शांतिपूर्वक किया गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
पुलिस ने साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी, उसके पति कौशल और साथी समसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से इंद्र का आधार कार्ड, नकदी, जेवर, और अन्य सबूत बरामद किए गए। पूछताछ में साहिबा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर उन्होंने पूरी योजना बनाई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पति की हत्या | पत्नी ने की पति की हत्या | MP News | Kushinagar
साहिबा ने खुशी तिवारी नाम बताया
जबलपुर से गोरखपुर शादी के लिए आया इंद्र
सुहागरात पर पनीर राइस में नींद की गोलियां मिलाईं
शादी के कुछ घंटों बाद ही हत्या की स्क्रिप्ट शुरू हुई। सुहागरात पर ही साहिबा और उसके पति कौशल समसुद्दीन ने इंद्र को पनीर राइस में नींद की गोलियां (Sleeping Pills) खिला दीं। जैसे ही वह बेहोश हुआ, उसे गाड़ी में डालकर कुशीनगर जिले के सुकरौली क्षेत्र में ले गए। बेहोश इंद्र कुमार को सुकरौली के मझना नाला के पास ले जाकर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया और साथ लाए गए जेवर और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए।
फोन से बनी रही एक्टिव, ताकि परिजनों को शक न हो
इस बीच कुशीनगर पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच तेज की। तीन विशेष टीमों को लगाया गया। मृतक की पहचान जबलपुर के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी पहचान में मदद मिली।
Caption
18 एकड़ जमीन पर थी नजर
शादी के अगले दिन आरोपियों ने इंद्र से संपत्ति को लेकर हलफनामा (Affidavit) भी बनवाया। उसके बाद प्लान के अनुसार हत्या कर दी गई। यह सब इतना शांतिपूर्वक किया गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
पुलिस ने किया पूरी साजिश का खुलासा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
पति की हत्या | पत्नी ने की पति की हत्या | MP News | Kushinagar
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari