एमपी के इन जिलों में लाड़ली बहना योजना से हटे महिलाओं के नाम, ये वजह आई सामने

Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 16:02 IST
Share
MP NEWS ladli bahna
MP NEWS ladli bahna

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, लेकिन योजना से एमपी के कुछ जिलों की 11 हजार से अधिक महिलाओं का नाम हट गया है।



मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी सहारा बन चुकी थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था, लेकिन योजना से जुड़ी कुछ महिलाओं को अब नई चिंता सता रही है। दरअसल, सतना और मैहर जिलों की करीब 11 हजार महिलाएं अब इस योजना से बाहर हो गई हैं। इसके पीछे मुख्य कारण है योजना में निर्धारित उम्र सीमा।

mp ladli bahna yojana
mp ladli bahna yojana


उम्र सीमा ने लाड़ली बहनाओं को किया परेशान

मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए एक नियम लागू किया है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस नियम के कारण कई महिलाएं, जो पहले योजना से लाभान्वित हो रही थीं, अब इससे बाहर हो गई हैं। विशेषकर सतना और मैहर जिले की 11 हजार महिलाएं इस आयु सीमा के कारण योजना से बाहर हो गई हैं।

सतना और मैहर में हजारों महिलाएं प्रभावित

सतना और मैहर जिलों में लगभग 3.78 लाख महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा रही थीं। महिला बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि इन जिलों की लगभग 9 हजार महिलाएं अब 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी हैं, जिससे उनके नाम पोर्टल से स्वतः हट गए हैं। इसके अलावा, 2 हजार से अधिक महिलाओं ने स्वयं इस योजना का लाभ लेना बंद कर दिया है।

क्या है लाड़ली बहना योजना

लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश में युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी।

पात्रता: यह योजना मध्य प्रदेश की उन विवाहित, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं के लिए खुली है। जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है।

आय सीमा: वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अपात्रता: इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं, सरकारी कर्मचारी या ऐसे परिवार जिनमें कोई सदस्य संसद सदस्य, विधायक या स्थानीय निकाय के रूप में कार्यरत है, वे इस योजना के लिए अपात्र हैं।

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त

यह भी पढ़ें: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • satna
  • Maihar
  • लाड़ली बहना योजना क्या है
  • लाड़ली बहना योजना का पैसा
  • CM Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना की पात्रता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा