लाड़ली बहना योजना : लाड़ली बहनों को आज मिलेगा मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे 1250 रुपए, जानें क्या है नई अपडेट

Sandeep Kumar | May 04, 2024, 09:04 IST
Share
PIC
PIC

7 मई को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग होना है और 5 को रविवार है, इसके चलते राज्य सरकार ने बहनों को 4 मई को किस्त देने का फैसला किया है। इससे पहले मार्च-अप्रैल में भी किस्त जल्दी जारी की गई थी....

BHOPAL. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ( Chief Minister Ladli Behna Yojana ) की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। आज शनिवार ( 04.05.24 ) को योजना की 12वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत फिर बहनों के खाते में 1हजार 2 सौ 50 रुपए आएंगे। बता दे कि 7 मई को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) की वोटिंग होना है और 5 को रविवार है, इसके चलते राज्य सरकार ने बहनों को 4 मई को किस्त देने का फैसला किया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किस्त समय से पहले जारी हो रही है। इससे पहले मार्च-अप्रैल में भी किस्त जल्दी जारी की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...BHOPAL: लालघाटी के मैरिज लॉन स्थित स्विमिंग पूल में डूबे भाई-बहन, भाई की मौत, बहन वेंटिलेटर पर

मई 2023 में शुरू की गई थी लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15 हजार 000 रुपए मिलते हैं। इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं ( विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत ) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए। अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो। घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

ये खबर भी पढ़िए...BHOPAL : कार चालक की गुंडागर्दी, कार के बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर दौड़ाई कार

लाड़ली बहना योजना-ऐसे चेक करें स्टेटस

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।

3. यहां दूसरे पेज के खुलते ही लाडली बहना का अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।

4. आवेदन नंबर और समग्र आईडी क्रमांक के साथ दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करेंगे तो मोबाइल पर ओटीपी नंबर भेजा जाएगा।

5. ओटीपी नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगाा, इस ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा।

6. ओटीपी वेरीफाई करने के बाद सर्च वाला विकल्प दबा दें। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाडली बहना योजना की किस्त का पेमेंट स्टेटस ओपन हो जाएगा।

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Chief Minister Ladli Behna Yojana
  • 12वीं किस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा