Ladli Behna Yojana : आज लाड़ली बहनों खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम सिवनी में ट्रांसफर करेंगे राशि

Amresh Kushwaha | Nov 03, 2025, 10:26 IST
Share
ladli-bahna-yojana-30rd-installment-update
ladli-bahna-yojana-30rd-installment-update

लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नवंबर का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अगली किस्त पर टिकी हैं। इस बार इस योजना की 30वीं किस्त जारी की जाएगी। वहीं आज, 12 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी जिले से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए की राशि डाली जाती थी। वहीं इस बार से बहनों के खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। इससे राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करेगी।



आज आएगी 30वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना की किस्त में वृद्धि कर दी गई है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि लाड़ली बहनों को योजना के अंतर्गत पहले 1200 रुपए दिए जाते थे। इसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को सीएम के जरिए सिवनी से ट्रांसफर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के इन जिलों में लाड़ली बहना योजना से हटे महिलाओं के नाम, ये वजह आई सामने

भाईदूज पर बहनों को नहीं मिले थे 250 रुपए

23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज के मौके पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त किस्त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वो पैसे उनके खातों में नहीं आए। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों ये भुगतान रोक दिया गया? क्या अगली किस्त बढ़ाई जाएगी और भाई दूज पर मिलने वाला पैसा क्यों नहीं मिला?



सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बार किस्त में देरी तकनीकी और वित्तीय समायोजन की वजह से हुई है, और ये नवंबर में जोड़ दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि भाई दूज पर मिलने वाला पैसा अब नवंबर में आएगा, लेकिन अब ये देखना होगा कि क्या ये पैसा 30वीं किस्त के साथ मिलेगा या अलग से दिया जाएगा।

बंद नहीं होगी योजना

अप्रैल में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना में धांधली! आवेदन बंद होने के बावजूद जुड़ीं 42 हजार महिलाएं

3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्यप्रदेश में रखी गई थी। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी। इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त

ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

b5e59ffe-742
b5e59ffe-742


67bd872a-ad8
67bd872a-ad8




कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना में आवेदन

98400dd9-a31
98400dd9-a31


कौन नहीं कर सकता आवेदन

fed72786-cf5
fed72786-cf5


कैसै करें आवेदन

89911514-d1e
89911514-d1e


90928d3a-90b
90928d3a-90b


ये खबर भी पढ़िए...MP News: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-

  • पहली किस्त: 7 जून 2023
  • दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
  • तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
  • चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
  • 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
  • 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
  • 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
  • 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
  • 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
  • 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
  • 12वीं किस्त: 4 मई 2024
  • 13वीं किस्त: 4 जून 2024
  • 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
  • 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
  • 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
  • 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
  • 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
  • 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
  • 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
  • 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
  • 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
  • 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
  • 24वीं किस्त: 15 मई 2025
  • 25वीं किस्त: 16 जून 2025
  • 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
  • 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
  • 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
  • 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2015

FAQ

  1. क्या है लाड़ली बहना योजना ?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज