/sootr/media/media_files/7UlSowMM3VeIrlpS8xed.jpg)
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज खुशी का दिन है। आज लाड़ली बहना के खाते में 15वीं किस्त जारी होगी। लाड़ली बहनों के खाते में 15वीं किस्त के साथ 250 रुपए एक्सट्रा पहुंचेंगे। ऐसे में कुल 1500 रुपए बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने 30 जुलाई को सभी लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450 रुपए में देने की घोषणा की थी।
450 में मिलेगा गैस सिलेंडर
इसके अलावा लाड़ली बहना को इस महीने से 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, इन महिलाओं की संख्या 40 लाख है। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिलेंडर 848 रुपए में मिलता है। अब इसके लिए लाड़ली बहनों को 450 रुपए देने होंगे। बाकी 398 रुपए राज्य शासन की ओर से दिए जाएंगे। सस्ता सिलेंडर देने के बदले सरकार पर 160 करोड़ का खर्च आएगा।
रक्षा का पवित्र पर्व...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 31, 2024
मेरी प्यारी बहनों रक्षाबंधन से पूर्व आपके लिए विशेष उपहार।
जो वादा किया, उसे पूरा किया!#DrMohanYadav#CMMadhyaPradeshpic.twitter.com/ZzaHifrwWi
CM के आज के कार्यक्रम कुछ इस तरह....
- सुबह 10 बजे भोपाल से चित्रकूट के लिए होंगे रवाना।
- सुबह 11:35 बजे चित्रकूट में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल।
- दोपहर 1.30 बजे दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में कार्यशाला का उद्घाटन।
- दोपहर 3 बजे चित्रकूट से चितरंगी जिला सिंगरौली के लिए होंगे रवाना।
- शाम 4 बजे चितरंगी में रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के कार्यक्रम में होंगे शामिल।
- शाम 5:30 बजे चितरंगी से लौटेंगे भोपाल।