Ladli Behna Yojana : CM मोहन यादव आज लाड़ली बहना को देंगे रक्षा बंधन का तोहफा, खातों में आएंगे 1500, सिलेंडर भी 450 में

Pratibha ranaa | Published:
Share
बहनों को मोहन भैया का तोहफा
बहनों को मोहन भैया का तोहफा

आज 1 अगस्त को मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना के खाते में 1500 की राशि आएगी। सीएम मोहन यादव आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। वे यहां लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन 2024 (Raksha Bandhan 2024) का तोहफा देंगे।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज खुशी का दिन है। आज लाड़ली बहना के खाते में 15वीं किस्त जारी होगी। लाड़ली बहनों के खाते में 15वीं किस्त के साथ 250 रुपए एक्सट्रा पहुंचेंगे। ऐसे में कुल 1500 रुपए बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने 30 जुलाई को सभी लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450 रुपए में देने की घोषणा की थी।

450 में मिलेगा गैस सिलेंडर

इसके अलावा लाड़ली बहना को इस महीने से 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, इन महिलाओं की संख्या 40 लाख है। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिलेंडर 848 रुपए में मिलता है। अब इसके लिए लाड़ली बहनों को 450 रुपए देने होंगे। बाकी 398 रुपए राज्य शासन की ओर से दिए जाएंगे। सस्ता सिलेंडर देने के बदले सरकार पर 160 करोड़ का खर्च आएगा।

CM के आज के कार्यक्रम कुछ इस तरह....

  • सुबह 10 बजे भोपाल से चित्रकूट के लिए होंगे रवाना।
  • सुबह 11:35 बजे चित्रकूट में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल।
  • दोपहर 1.30 बजे दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में कार्यशाला का उद्घाटन।
  • दोपहर 3 बजे चित्रकूट से चितरंगी जिला सिंगरौली के लिए होंगे रवाना।
  • शाम 4 बजे चितरंगी में रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के कार्यक्रम में होंगे शामिल।
  • शाम 5:30 बजे चितरंगी से लौटेंगे भोपाल।


pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना 15वीं किस्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर