कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ? पैसों को लेकर आया बड़ा अपडेट

Aman Vaishnav | Mar 05, 2026, 15:27 IST
Share
ladli behna yojana 34th installment date amount update
ladli behna yojana 34th installment date amount update

मध्य प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे। कुछ महिलाओं का कहना है कि राशि तीन हजार आएगी।

मध्य प्रदेश के मोहन सरकार की लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त आने वाली है। इसे लेकर राज्य की लाखों महिलाओं के बीच चर्चा फिर से शुरू हो गई है। आज गुरुवार को 5 मार्च है। अब कभी भी उनके खातों में योजना के तहत 1500 रुपए आने की उम्मीद है।

वहीं, कुछ महिलाओं का यह भी कहना है कि इस बार मुख्यमंत्री राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपए भी दे सकते हैं। तो अब सवाल यह है कि लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आएगी। 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में कितनी राशि जाएगी?

दूसरे हफ्ते में आती है किस्त

हर बार की तरह इस बार भी किस्त की राशि दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। मोहन सरकार हर महीने करीब 10 तारीख के आस-पास ये राशि ट्रांसफर करती है। इस बार भी उम्मीद है कि पात्र महिलाओं के खातों में पैसा आएगा। हालांकि तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

खाते में 1500 आएंगे या तीन हजार?

लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं के खातों में हर महीने 1500 रुपए भेजती है। इस बार भी वही राशि जारी की जाएगी। हालांकि कुछ महिलाएं उम्मीद कर रही हैं कि इस बार तीन हजार रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई बार मंचों पर यह ऐलान किया था कि, लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि तीन हजार रुपए की जाएगी।

सीएम ने यह भी कहा था कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। पहले उन्होंने 2028 तक तीन हजार रुपए देने की बात कही थी। फिर हाल में इसे 2026 या 2027 तक बढ़ाने का वादा किया था। इस महीने सिर्फ 1500 रुपए ही महिलाओं के खाते में आएंगे।

इस बार एक ही क्लिक में 1.28 करोड़ लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। फिलहाल इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 34वीं किस्त भेजने के बाद सीएम लाड़ली बहनों के साथ बातचीत करेंगे।

19b61eaf-3bf
19b61eaf-3bf


अभी तक इतनी बार बढ़ी है राशि

लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि पहले 1000 रुपए थी। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। वर्तमान में यह राशि 1500 रुपए हो गई है।

पैसा आया है या नहीं कैसे चेक करें?

जैसे ही आपके खाते में पैसा ट्रांसफर होता है, बैंक आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजता है। पासबुक अपडेट करवाकर आप जान सकते हैं कि आपके खाते में कितनी राशि आई है। इसके लिए आप नजदीकी बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र जा सकते हैं।

ATM से मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी आप आसानी से अपने खाते में आने वाली राशि के बारे में जान सकते हैं। योजना की वेबसाइट पर जाकर आप अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी डालकर भी चेक कर सकते हैं कि 1500 रुपए आपके खाते में आए हैं या नहीं।

कब शुरु हुई थी लाड़ली बहना बोजना

बता दें कि लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की गई थी। यह इस योजना का पहला चरण था। इसी दिन योजना से जुड़ने के लिए प्रदेश की बहनों ने पहली बार आवेदन भरना शुरू किए गए थे। इस योजना को शुरू करने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। उन्होंने 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंती के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी।

शिवराज सिंह ने तब पात्र लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह उनके खातों में ट्रांसफर करना शुरू किए थे। जिसे धीरे-धीरे बढ़ाते हुए वर्तमान सीएम मोहन यादव ने 1500 कर दिया है। इस योजना के तहत भविष्य में भी प्रतिमाह मिलने वाली राशि में इजाफा करने की घोषणाएं लगातार की जा रही हैं।

e931d213-232
e931d213-232


इतनी बहनों को मिल रहा लाभ

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इसका फायदा हुआ था। मार्च में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहली बार 5 जून को लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपए की पहली किस्त डाली गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे लाड़ली बहनों की संख्या बढ़कर 1.29 करोड़ हो गई थी।
अब यह घटकर 1.28 करोड़ रह गई है। यह बदलाव पात्रता आयु 60 साल से ज्यादा और अन्य नियमों की वजह से हुआ है। अब फिलहाल 1.28 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

लाड़ली लक्ष्मी योजना की कड़वी सच्चाई: 20% लाड़लियों को पूरी राशि, 80% बीच में छोड़ रही पढ़ाई

विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

एमपी बजट 2026-27 : युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन सरकार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • राज्य सरकार
  • नर्मदा जयंती
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच