Ladli Behna Yojana : 10 हजार से अधिक लाड़ली बहना को नहीं मिलेगा फायदा, जानें क्या है कारण

Sandeep Kumar | Aug 25, 2025, 18:15 IST
Share
ladli-behna-yojana
ladli-behna-yojana

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से 10 से ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब कई महिलाओं को इस योजना के लाभ से वंचित किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana ) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करना था, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। हालांकि, अब सरकार के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि इस योजना से 10 से अधिक महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। इन्हें आगामी 28वीं किस्त से 1250 रुपए का लाभ नहीं मिलेगा।

लाड़ली बहना योजना से बाहर होने के प्रमुख कारण

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, योजना से बाहर की गई महिलाओं के कई कारण थे, जिनमें प्रमुख कारण यह थे:

  • 60 वर्ष से अधिक आयु: ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। अगस्त महीने में 10,963 महिलाओं को योजना के लाभ से बाहर किया गया है।
  • मृत्यु: 646 महिलाओं के नाम इस सूची में शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
  • आवेदन के दौरान गलती या धोखाधड़ी: समग्र पोर्टल से हटाई गई महिलाओं की संख्या 426 है और आधार से समग्र डि-लिंक होने के कारण 505 महिलाओं को इस योजना से बाहर किया गया।
  • पात्रता मानदंड का उल्लंघन: महिलाओं का नाम तब हटाया गया जब उनके परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक था, या उनके परिवार में कोई पूर्व सांसद/विधायक या सरकारी कर्मचारी था।
ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव की घोषणा : इन लाड़ली बहना को अलग से मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें और क्या कहा

3.92 लाख महिलाओं को हटाया गया

सिर्फ 2 साल और कुछ महीनों में लगभग 3.92 लाख लाड़ली बहना इस योजना से बाहर कर दी गईं हैं। इसका मतलब है कि दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहारों के दौरान मिलने वाली अतिरिक्त राशि से भी ये महिलाएं वंचित हो जाएंगी। यह योजना शुरू हुए चंद महीनों में अब तक कई विवादों और मुद्दों का सामना कर चुकी है।



ये भी पढ़ें...दीपावली के बाद छूटी हुई बहनों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

कौन-कौन सी महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं?

  • अगर आप MP की निवासी हैं और योजना से जुड़ी हैं, तो यह जानना आपके लिए जरूरी है कि आपके नाम को कभी भी इस योजना से बाहर किया जा सकता है। इसके कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
  • 60 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।
  • अविवाहित महिलाएं: इस योजना का लाभ केवल विवाहित, विधवा, और परित्यक्ता महिलाओं को ही दिया जा रहा है।
  • वह महिलाएं जिनका परिवार सालाना 2.5 लाख से अधिक आय अर्जित करता हो, उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा।
  • सरकारी नौकरी में कार्यरत महिला का परिवार: यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत है या पूर्व में सांसद/विधायक रह चुका है, तो भी महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस नेता ने कहा- लाड़ली बहनों को बोरी में भर देंगे, भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

अगर सूची से हट गया है नाम तो क्या करें?

  1. नजदीकी CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें।
  2. 60 साल से कम उम्र होने पर नाम कटने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
  3. सुनिश्चित करें कि आपका आधार और समग्र पोर्टल सही तरीके से लिंक हो।
  4. विभागीय हेल्पलाइन पर संपर्क करके शिकायत दर्ज कराएं।

अपात्र होने के ये भी हैं कारण

सरकार ने जो डाटा जारी किया है उसमें यह भी सामने आया है कि कई महिलाएं 'आधार से समग्र डि-लिंक होने' के कारण सूची से बाहर हो रही हैं। यदि आधार और समग्र ID का कनेक्शन टूट जाता है, तो सिस्टम लाभार्थी की पहचान सत्यापित नहीं कर पाता। इस स्थिति में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) अटक जाता है और महिला को अपात्र मान लिया जाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • MP
  • आर्थिक सहायता
  • लाड़ली बहना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज