कांग्रेस नेता ने कहा- लाड़ली बहनों को बोरी में भर देंगे, भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

Amresh Kushwaha | Published:
Share
bhopal-bjp-women-morcha-protest-pcc-congress-leader-yashwant-gurjar-statement
bhopal-bjp-women-morcha-protest-pcc-congress-leader-yashwant-gurjar-statement

भोपाल में एमपी कांग्रेस ऑफिस के सामने शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाड़ली बहनों पर विवादित बयान को लेकर किया गया।

भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के जरिए लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए विवादित बयान का विरोध किया। यह प्रदर्शन शनिवार, 23 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी कार्यालय भोपाल) के सामने किया गया। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में बोरे लेकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस नेता ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है।

जानें क्या था कांग्रेस नेता का विवादित बयान

राजगढ़ जिले के कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने हाल ही में लाड़ली बहनों को लेकर एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अबकी बार एक साथ जीतने के बाद लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया। बीजेपी महिला मोर्चा ने इस बयान को महिलाओं के प्रति अभद्रता और गंदी राजनीति करार दिया।
बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी हमेशा से गंदी राजनीति करती रही है और यह महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

820d0234-6c9
820d0234-6c9


ये खबर भी पढ़िए...MP में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर विरोध, कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र, आत्मदाह की दी धमकी

प्रदर्शन में दिखा महिलाओं का आक्रोश

प्रदर्शन में भाग लेने वाली महिलाएं हाथों में बोरे और तख्तियां लेकर पीसीसी कार्यालय की ओर बढ़ रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बेरिकेड्स लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। महिलाओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बयान पर यशवंत गुर्जर ने दी सफाई

यशवंत गुर्जर ने बयान के बाद सफाई दी कि लाड़ली बहनों को बोरियों में भरने वाला बयान उनका नहीं था। उन्होंने कहा कि वह तो केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति के कहे हुए शब्दों को मंच से दोहरा रहे थे। उनके मुताबिक, उन्होंने एक बुजुर्ग से कहा था कि बा साहब आप तो पानी पियो, जब वह बुजुर्ग लाड़ली बहनों को बोरियों में भरने की बात कर रहे थे। हालांकि, गुर्जर ने यह भी कहा कि लाड़ली बहन उनकी है। वह उनके विरोध में बोल नहीं सकते।

ये खबर भी पढ़िए...लोग महाकाल लोक का लोकार्पण देखें ,ग्वालियर में बीजेपी महिला मोर्चा ने कलश यात्रा निकालकर किया प्रेरित

बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आरोप

बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनका कहना था कि लाड़ली बहनों के हित में जो योजनाएं चल रही हैं, उनका विरोध करके कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को बदनाम करने का प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: कांग्रेस नेता अरुण यादव बोले एमपी में भी मतदाता सूचियों की होगी जांच

लाड़ली बहन योजना का महत्व

लाड़ली बहन योजना मध्यप्रदेश सरकार की अहम योजना है। इसमें महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह देने की व्यवस्था की गई है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के बयान से यह योजना विवादों में आ गई है, जबकि गुर्जर ने इसे सुधारने के पक्ष में अपनी बात रखी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस पार्टी
  • लाड़ली बहन योजना
  • बीजेपी महिला मोर्चा
  • पीसीसी कार्यालय भोपाल
  • कांग्रेस नेता यशवंत गुर्ज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर