Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खाते में सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1250 रुपए

Sandeep Kumar | Published:
Share
Ladli Behna Yojana installment 25th
Ladli Behna Yojana installment 25th

सीएम मोहन यादव ने आज सिंगल क्लिक में 1250 रुपए बहनों के खातों में ट्रांसफर किए। बहनों के खाते में 1551.44 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए।

लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त का इंतजार बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहनों बैंक खाते में 25वीं किस्त भेज दी गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार 16 जून को 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1551.44 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए। राज्य की सभी पात्र लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे गए हैं। सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत राशि भी ट्रांसफर की।

इससे पहले, Ladli Behna Yojana की 25वीं किस्त 13 जून को जारी होने वाली थी। लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रेश के बाद एमपी की बीजेपी सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

जबलपुर में मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 44 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें 15 करोड़ 09 लाख रुपए की लागत से 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 7 करोड़ 43 लाख रुपए के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 जून को होना था, लेकिन अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था।

क्या बोले सीएम मोहन यादव

सीएम ने कहा कि कोई अमेरिका माता की जय नहीं करता, कोई इंग्लैंड माता की जय नहीं करता, पर भारत पहला ऐसा देश है जहां भारत माता की जय कहा जाता है। बहनों का आशीर्वाद मिले, जिंदगी धन्य हो जाए। इससे बढ़कर क्या चाहिए? हमारे यहां मातृ प्रधान शक्ति ने हजारों साल से बहनों को गौरवान्वित किया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मुझे यह कितनी सुंदर टोपी दी गई है, ऐसा लगता है कि बहनों की चमक मेरे सिर पर आ गई है। मैं दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं और आपका आशीर्वाद चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अब इतनी बार जबलपुर आ चुका हूं कि लगता है, यहीं पर अपना मकान बनवा लूं।"

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर