रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा, मोहन सरकार देगी बोनस राशि
Sourabh Bhatnagar | Jun 05, 2025, 10:11 IST
Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav Rewa development announcements
सीएम मोहन यादव ने रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को 3,000 रुपए महीना देने का वादा किया। इसके अलावा सीएम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बोनस देने का भी एलान किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीते दिनों रीवा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के गंगेव में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वसहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया और मनगवां विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को लेकर एक बड़ा एलान भी किया है। चलिए आपको बताते हैं...
सीएम यादव ने महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को संपत्ति के पंजीकरण में 2 प्रतिशत की छूट दे रही है, जिससे पिछले एक साल में 70 प्रतिशत संपत्तियां महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हुई हैं। इसके साथ ही, महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए छूट और प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जा रही है। विंध्य क्षेत्र में रेडीमेड कपड़े बनाने के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है, जिससे महिलाएं हर महीने 13,000 रुपये तक की आय कमा सकेंगी।
सीएम ने रीवा जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली की सुविधा दी जाएगी, जिससे किसानों को बिजली के बिल से राहत मिलेगी। अगले तीन वर्षों में 32 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, 5 रुपये में सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को सीएम ने 3 हजार रुपए महीना देने का किया ऐलान, बताया समय
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले वर्षों में इस जिले को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रीवा के आईटी पार्क के निर्माण से यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार लाया जा रहा है।
सीएम ने प्रदेश को दूध की राजधानी बनाने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश देश के 9 प्रतिशत दूध का उत्पादन करता है, जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गौ पालन करने वालों को अनुदान दिया जाएगा, ताकि दूध उत्पादन में वृद्धि हो सके।
खबर यह भी...लाड़ली बहनों के लिए फिर 4500 करोड़ का कर्ज ले रही एमपी सरकार, डीए का भुगतान भी इसी से होगा
सीएम ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को करारा जवाब दिया है। अब जो भी देश की तरफ बुरी नजर डालेगा, उसे सख्त जवाब दिया जाएगा।"
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
13 हजार महीना कमाएंगी लाड़ली बहनें
रक्षाबंधन पर मिलेगा 'बोनस'
सीएम ने घोषणा की कि इस साल रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले सालो में यह राशि बढ़कर 3000 रुपये तक पहुंच जाएगी। यह निर्णय महिलाओं के प्रति सरकार के प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में उनके स्थान को मजबूत करता है।
क्षेत्रीय विकास की नई घोषणाएं
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को सीएम ने 3 हजार रुपए महीना देने का किया ऐलान, बताया समय
रीवा का तेजी से हो रहा विकास
प्रदेश को दूध की राजधानी बनाने की योजना
खबर यह भी...लाड़ली बहनों के लिए फिर 4500 करोड़ का कर्ज ले रही एमपी सरकार, डीए का भुगतान भी इसी से होगा
ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बयान
मध्य प्रदेश के विकास में तेजी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2003 में जहां राज्य में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, अब 27 मेडिकल कॉलेज हैं और तीन नए मेडिकल कॉलेज भी जल्द बनेंगे। साथ ही, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त किए हैं।
FAQ
- 1. लाड़ली बहना योजना क्या है और यह महिलाओं को कैसे लाभ पहुंचाती है?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जो महिलाओं को संपत्ति पंजीकरण में छूट, उद्योग स्थापित करने के लिए छूट, और प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। - 2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा के विकास के लिए कौन सी योजनाएं घोषित कीं?
मुख्यमंत्री ने रीवा में स्टेडियम निर्माण, स्कूल उन्नयन, और सिंचाई के लिए सोलर पंप योजना की घोषणाएं की हैं। इसके अलावा, 32 लाख किसानों को सोलर पंप देने की योजना है। - 3. एमपी सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों को किस तरह का समर्थन प्रदान किया है?
महिला स्व सहायता समूहों को उद्योग स्थापित करने के लिए छूट, प्रशिक्षण, और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा, महिलाओं को 13,000 रुपए तक की आय प्राप्त करने के लिए रेडीमेड कपड़े बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari