जिनसे एमपी सरकार हुई मजबूत, मंत्री विजय शाह ने उन्हीं लाड़ली बहनों को दे डाली धमकी, बोले...

Amresh Kushwaha | Dec 14, 2025, 11:32 IST
Share
ladli-behna-yojana-minister-vijay-shah-controversial-statement
ladli-behna-yojana-minister-vijay-shah-controversial-statement

मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मंत्री शाह ने लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर लाभार्थी मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं, तो...

अमीन हुसैन @ रतलाम

कर्नल सोफिया कुरैशी का मामला अभी सुलझा नहीं है और मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपनी बात से चर्चा में आ गए हैं। इसस बार मंत्री शाह ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के लाभार्थियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।

मंत्री शाह का कहना था कि अगर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, तो उन लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। जो बहनें ऐसा नहीं करेंगी, उनकी जांच लंबित कर दी जाएगी। यह बयान उन्होंने रतलाम जिले में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान दिया है।

मंत्री ने लाड़ली बहनों की संख्या पूछी

बैठक में मंत्री विजय शाह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से जिले में लाड़ली बहनों की संख्या के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं, और अब इनमें से कम से कम 50 हजार बहनें तो मुख्यमंत्री का सम्मान करने जरूर आनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री शाह और सांसद फग्गन सिंह सालों से सरकार में, फिर भी नहीं करवा सके गृह जिले में नियमित शिक्षकों की भर्ती

यदि सरकार करोड़ों दे रही है तो धन्यवाद तो बनता है- मंत्री

मंत्री ने मंच से कहा, सरकार हर महीने 1500 रुपए दे रही है, तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। हम भोजन भी देंगे, लेकिन जो नहीं आएंगी, उनकी फिर जांच लंबित कर देंगे

उन्होंने आगे कहा कि जो लाभार्थी ढाई-ढाई सौ रुपए बढ़ा रही हैं, उनकी जांच की जाएगी, और अगर किसी का आधार लिंक नहीं है, तो उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी। यह बयान बैठक में मौजूद लोगों के लिए बेहद चौंकाने वाला था।

ये खबर भी पढ़िए...विजयवर्गीय के चुंबन वाले बयान का मंत्री शाह ने किया समर्थन, पहले भी देश की बेटी पर दे चुके हैं विवादित बयान

मंत्री विजय शाह की खबर पर एक नजर...

  • मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को लेकर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो बहनें मुख्यमंत्री का सम्मान करने नहीं आएंगी, उनकी जांच लंबित कर दी जाएगी।
  • बैठक में मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग से जिले में लाड़ली बहनों की संख्या पूछी, और कहा कि सरकार करोड़ों रुपए दे रही है, तो कम से कम 50 हजार बहनें सीएम मोहन यादव का धन्यवाद करने जरूर आएं।
  • लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों को 1500 रुपए मिलते हैं, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होते हैं।
  • मंत्री ने अक्षय ऊर्जा विभाग में अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताई, क्योंकि विभाग प्रमुख की जगह एक मैकेनिक को प्रजेंटेशन देने भेजा गया था।
  • मंत्री विजय शाह ने प्रशासनिक उदासीनता के मामले में गंभीर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री शाह की कमिश्नर को धमकी! पौधा लगाते हुए बोले-पेड़ मुरझाया तो आपकी सांसें बंद

लाड़ली बहनों को मिलते हैं 1500 रुपए

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए मिलते हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर होती है। हाल ही में सरकार ने इस राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, अब लाभार्थियों को 1250 के बजाय 1500 रुपए मिल रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण देना है।

अक्षय ऊर्जा विभाग में लापरवाही पर नाराज

बैठक में एक और विवाद सामने आया है। अक्षय ऊर्जा विभाग की तरफ से प्रजेंटेशन देने के लिए विभाग प्रमुख के स्थान पर एक मैकेनिक को भेजा गया।। इस पर मंत्री विजय शाह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मंत्री ने एडीएम से पूछा कि जिम्मेदार अधिकारी बैठक में क्यों नहीं थे।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

ये खबर भी पढ़िए...मंत्री विजय शाह केस में आज SC में होगी सुनवाई, SIT पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट

मंत्री ने लिया कड़ा एक्शन

मंत्री विजय शाह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। उन्होंने अपने पीए को मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी और कमिश्नर को पत्र लिखने का निर्देश दिया। मंत्री ने इसे प्रशासनिक उदासीनता करार दिया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर विभाग प्रमुखों को बैठक से दूर रखना गंभीर लापरवाही है।

मंत्री विजय शाह का सोफिया कुरैशी पर बयान

11 मई 2025 को विजय शाह ने इंदौर के महू में आयोजित हलमा कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान दिया। कार्यक्रम में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर मुद्दा उठाया था। शाह ने कहा था, उन्होंने (आतंकियों) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा (पहलगाम हमले की बात करते हुए)। मोदी जी ने उनकी बहन को ही उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।

शाह ने आगे कहा था, अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।

शाह के इस बयान ने पूरे देश में हंगामा मचाया। यह टिप्पणी राष्ट्रहित और संवेदनशील मुद्दों से जुड़ी हुई थी, जिसके कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मंत्री विजय शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती