लाड़ली बहना योजना सिर्फ पैसा नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान हैः CM मोहन यादव
Sandeep Kumar | Jul 26, 2025, 22:08 IST
Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में बहनों को मिलने वाली राशि लगातार बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2028 तक यह राशि हर माह 3000 रुपए तक पहुंचेगी।
MP के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के बारे में कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए है। इसके तहत 2028 तक महिलाओं को हर माह 3000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 12 हजार से अधिक महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारे मान और अभिमान हैं। इनके कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दीपावली के बाद भाईदूज तक, सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने ये सारी बातें यादव सतना में आयोजित मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृ शक्ति उत्सव में 93 करोड़ रुपए से अधिक के 232 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें 44 करोड़ 7 लाख रुपए के 135 कार्यों का लोकार्पण और 49 करोड़ 11 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने सिंहपुर में सोलर पंप योजना की घोषणा की और किसानों के पंपों के लिए सोलर ऊर्जा पर अनुदान की बात की।
![eef578a0-9f1]()
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पंपों के लिए अनुदान की व्यवस्था की है। साथ ही, सतना जिले में नर्मदा जल को शीघ्र पहुंचाने का संकल्प लिया है। सरकार का उद्देश्य हर गांव और खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, और इस दिशा में 2002-03 के बाद से बहुत बड़ी प्रगति हुई है।
ये भी पढ़ें...पुलिस के पास पहुंची छात्रा ने बताई ड्रग तस्कर शारिक और उसके गुर्गों की करतूत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मातृ शक्ति उत्सव के दौरान 'लाड़ली बहनों' ने 20 फीट लंबी राखी भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ग्यारह नवांकुर बहनों को बीज रोपित पौधे भेंट किए। इन बहनों ने राखी बांधकर इन पौधों के पालन-पोषण का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 जुलाई) : पश्चिम बंगाल में तूफान की आशंका, MP में हल्की तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री ने राज्य आजीविका मिशन के तहत 10 स्व-सहायता समूहों को सीसीएल राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्वाद लिया।
![4cc6e121-fb0]()
सांसद ने की
सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक और पर्यटन क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार ने संभाग स्तर पर उद्योगों और पर्यटन से संबंधित कांफ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें...एमपी की राशन दुकानों में भूतों का रहस्यमयी खेल, आत्माएं फिंगर प्रिंट लगा कर ले रही गेहूं-चावल!
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारे मान और अभिमान हैं। इनके कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दीपावली के बाद भाईदूज तक, सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने ये सारी बातें यादव सतना में आयोजित मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में कही।
विकास कार्यों का लोकार्पण
eef578a0-9f1
सिंचाई के क्षेत्र में बड़ा कदम
ये भी पढ़ें...पुलिस के पास पहुंची छात्रा ने बताई ड्रग तस्कर शारिक और उसके गुर्गों की करतूत
स्व-सहायता समूहों की भूमिका
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन समूहों ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया है और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और पौधे भेंट
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 जुलाई) : पश्चिम बंगाल में तूफान की आशंका, MP में हल्की तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट
महिला स्व-सहायता समूहों को सीसीएल चेक
4cc6e121-fb0
सांसद ने की सीएम मोहन यादव की सराहना
ये भी पढ़ें...एमपी की राशन दुकानों में भूतों का रहस्यमयी खेल, आत्माएं फिंगर प्रिंट लगा कर ले रही गेहूं-चावल!
5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 7 लाख रुपए के 232 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें 44 करोड़ 7 लाख रुपए के 135 कार्यों का लोकार्पण और 49 करोड़ 11 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।👉मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 'लाड़ली बहना योजना' की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं को 2028 तक हर माह 3000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य में 12,000 से अधिक महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं। 👉मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सोलर पंपों के लिए अनुदान की घोषणा की और सोलर ऊर्जा से सिंचाई की योजनाओं को लागू करने की बात की। इसके अलावा, सतना जिले में नर्मदा जल को शीघ्र पहुंचाने का संकल्प लिया। 👉नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका को सराहा, जो महिला उद्यमिता और किसानों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। 👉मातृ शक्ति उत्सव के दौरान 'लाड़ली बहनों' ने मुख्यमंत्री को 20 फीट लंबी राखी भेंट की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्यारह नवांकुर बहनों को बीज रोपित पौधे भेंट किए और इन बहनों से पौधों के पालन-पोषण का संकल्प लिया। |
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari