लाड़ली बहना योजना : रक्षाबंधन के पहले सीएम मोहन यादव देंगे दो सौगात

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
ladli-behna-yojna (2)
Photograph: (thesootr)

रक्षाबंधन 2025 के अवसर पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव से दो विशेष सौगातें मिलेंगी। इसके अलावा, रेलवे यात्रियों के लिए भी एक खास सुविधा दी जा रही है। इस बार रक्षाबंधन भद्रा के बिना मनाया जाएगा, जिससे बहनें पूरे दिन राखी बांध सकेंगी।

रक्षाबंधन एक विशेष पर्व है जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है। इस बार, रक्षाबंधन 9 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन 2025 की खुशियां मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए और भी खास होने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बार लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojna) के तहत महिलाओं को अतिरिक्त लाभ देंगे। इसके साथ ही रेलवे द्वारा भी यात्रियों के लिए खास सौगात दी जा रही है।

9 अगस्त से पहले मिलेंगे 1500 रुपए

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये की मासिक राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए करने की घोषणा की है। यह राशि राखी के मौके पर बहनों को दी जाएगी। इस राशि का ट्रांसफर अपने तय समय से पहले 9 अगस्त से पहले कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश की लाखों बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

कर्ज में डूबे MP के अफसरों का शाही अंदाज, रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण में घंटेभर में फूंके 27 लाख रुपए

रेलवे ने दी यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन

रक्षाबंधन 2025 के मौके पर मध्यप्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए भी एक खास सौगात दी जा रही है। पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच तेजस सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह पहली बार है जब मध्यप्रदेश में तेजस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन यात्रियों के लिए यात्रा को और भी आसान बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Weather Update : एमपी में सुबह से झमाझम, अशोकनगर में बाढ़ के हालात, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

29 अगस्त तक चलेगी इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन

इंदौर-मुंबई तेजस स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त 2025 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09085 (मुंबई सेंट्रल-इंदौर) सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 09086 (इंदौर-मुंबई सेंट्रल) मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC की भर्ती में देरी का कारण केवल 3 सदस्य, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में सदस्य संख्या सुनकर चौंक जाएंगे

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन

यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन शामिल हैं। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल लव जिहाद आरोपियों के रिश्तेदार पुलिस के दोस्त, NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर उठाए सवाल

नहीं होगा भद्रा का साया

रक्षाबंधन 2025 में इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। इससे पहले के वर्षों में भद्रा के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए समय का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन इस बार पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा, जिससे बहनें अपने भाइयों को पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। पिछले तीन सालों में भद्रा के कारण राखी बांधने में परेशानी हुई थी, लेकिन इस साल सब कुछ आसान होगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • रक्षाबंधन
  • रेलवे
  • Ladli Behna Yojna
  • रक्षाबंधन 2025
  • तेजस स्पेशल ट्रेन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर