महू के पर्यटन स्थलों की निगरानी करेगी लाड़ली सेना, महिलाओं को लाठी और तलवार चलाने की ट्रेनिंग

Vikram Jain | Published:
Share
Ladli Sena Fencing Training
Ladli Sena Fencing Training

इंदौर के पास महू के पर्यटन स्थलों पर बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए लाड़ली सेना तैयार की जा रही है। लाड़ली सेना देर शाम तक पर्यटन स्थलों के आसपास घूमने वालों को पकड़ने का काम करेगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के महू में पर्यटन स्थल जाम गेट पर रेप और लूट की वारदात सामने आने के बाद महिलाओं ने पर्यटन स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई हैं। अब महू के 40 पर्यटन स्थलों की चौकसी लाड़ली सेना करेगी। पर्यटन स्थलों पर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए लाड़ली सेना तैयार की जा रही है। लाड़ली सेना की सदस्य पंचायत क्षेत्र के आसपास के पर्यटन स्थलों की निगरानी करेंगी।

पंचायतों से 21-21 महिलाओं का चयन

महू के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और निगरानी के लिए लाड़ली सेना तैयार की जा रही है। लाड़ली सेना के लिए महू तहसील की 78 ग्राम पंचायत से महिलाओं को शामिल किया गया है। हर पंचायत से 21 महिलाओं का चयन सेना के लिए किया गया है। चयनित महिलाओं को लाठी और तलवार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस ट्रेनिंग के बाद लाड़ली सेना की ये सदस्य अपने पंचायत क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की निगरानी करेंगी।

पर्यटन स्थल की निगरानी करेगी लाड़ली सेना

महू विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि महू क्षेत्र में 40 पर्यटन स्थल आते हैं। इन पर्यटन स्थलों पर इंदौर और आसपास से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां घूमने आते हैं। पर्यटन स्थलों पर युवक-युवतियां देर शाम तक रुकते हैं। ऐसे में लाड़ली सेना देर शाम तक स्थलों के आसपास घूमने वालों को पकड़ने का काम करेगी। साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा।

लाठी चलाने और तलवारबाजी का प्रशिक्षण

पहले चरण में 78 ग्राम पंचायतों से 21-21 महिलाओं का चयन किया गया है। लाड़ली सेना में शामिल महिलाओं को लाठी चलाने और तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेनिंग का पहला चरण हो चुका है। लाड़ली सेना की सदस्य पर्यटन स्थलों की निगरानी करेंगी। साथ ही संदिग्ध परिस्थिति के होने पर पुलिस को भी सूचना दी जाएगी। पर्यटन स्थल के आसपास देर शाम कोई युवती घूमती पाई गई तो उसके माता-पिता को बुलाया जाएगा।

जिला प्रशासन को लिखा पत्र

महू विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि पर्यटन स्थलों को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। प्रशासन से कहा गया है कि सभी 40 पर्यटन स्थलों पर बोर्ड लगाए जाएं कि रात 8 बजे बाद पर्यटन स्थलों पर ठहरना प्रतिबंधित है। इसके साथ ही लाड़ली सेना की जानकारी भी बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी। लाड़ली सेना जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। इससे अपराधों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • महू विधायक उषा ठाकुर
  • महू पर्यटन स्थल
  • Mhow Tourist Places
  • महू लाड़ली सेना
  • Ladli Sena
  • महू जाम गेट रेप केस
  • पर्यटन स्थलों की चौकसी करेगी लाड़ली सेना
  • लाड़ली सेना तलवारबाजी ट्रेनिंग
  • Ladli Sena Fencing Training
  • Mhow MLA Usha Thakur
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर