इंदौर में बीजेपी के पूर्व पार्षद महेश नीमा से जमीन को लेकर 25 करोड़ की धोखाधड़ी, कलेक्टर के आदेश पर हुई FIR

Vishwanath Singh | Apr 23, 2025, 21:50 IST
Share
The Sootr
The Sootr

लोधीपुरा निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद महेश कुमार गोकुलदास नीम ने सुपर कॉरिडोर की 8 बीघा जमीन का सौदा किया। जमीन में पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए सामने वाले ने समय लिया।

इंदौर में बीजेपी के पूर्व पार्षद महेश कुमार नीमा ने सुपर कॉरिडोर स्थित 8 बीघा जमीन खरीदने के लिए जनक सेन और सुरेंद्र यादव से किया था। आरोपियाें ने उन्हें जमीन पर पारिवारिक विवाद होने की बात कहकर मामले को टालते रहे। इसी दौरान जब जमीन के भाव बड़ गए तो उन्होंने इसका सौदा 25 करोड़ रुपए में किसी और को कर दिया। इसकी शिकायत नीमा ने कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह को की। कलेक्टर के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

लोधीपुरा निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद महेश कुमार गोकुलदास नीम ने सुपर कॉरिडोर की 8 बीघा जमीन का सौदा किया। जमीन में पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए सामने वाले ने समय लिया। इस दौरान जमीन के भाव बढ़ गए तो सामने वाले ने जमीन बेच दी। घटना की शिकायत पर ढाई महीने जांच चली फिर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश

1 करोड़ 12 लाख में किया था सौदा

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी अटैक से डरे इंदौर के टूरिस्टों ने कैंसल कराई टिकट, फ्लाइट का किराया हुआ दोगुना

आरोपियों ने जमीन पर पारिवारिक विवाद की बात कही

उन्होंने बताया कि जमीन में कुछ विवाद था, इस पर यादव और सेन ने कहा कि विवाद निपटाकर रजिस्ट्री कर देंगे। कोर्ट से मामला निपट गया और जमीन के भाव भी इस दौरान बढ़ गए। तो दोनों की नियत बदल गई। इसके बाद नीमा को पता चला की 11 मार्च 2023 को यादव और सेन ने जमीन का सौदा राजेश काले निवासी नंदानगर, राजेश शर्मा निवासी नंदानगर, सार्थक शुक्ला निवासी सतपुड़ा कॉलोनी बड़वानी और प्रीति शुक्ला निवासी सुदामा नगर को ढ़ाई करोड़ रुपए प्रति बीघा के हिसाब से कर दिया है। इसका सौदा 25 करोड़ रुपए में कर 21 करोड़ रुपए नगद ले भी लिए हैं। वहीं, रजिस्ट्री केवल 4 करोड़ रुपए की ही कराई है। इसको लेकर नीमा ने ईडी में भी शिकायत की है जिसमें जांच चल रही है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा

गांधीनगर टीआई जांच के नाम पर लटका रहे थे प्रकरण

नीमा का आरोप है कि गांधीनगर टीआई अनिल यादव जांच के नाम पर मामला लटक रहे थे। पहले तो उन्होंने समझौता कराने की कोशिश की थी। नीमा ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और उपायुक्त विनोद मीणा से शिकायत की। विधायक मालिनी गौड़ ने भी अफसरों को फोन लगाकर केस दर्ज करने को कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पिछले दिनों विधायक ने कलेक्टर आशीष सिंह से बात की और फिर कलेक्टर के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के सत्यसांई, DPS, शिशुकुंज, एमराल्ड और चोईथराम स्कूल में क्या डमी पढ़ रहे कल्पवृक्ष कोचिंग के बच्चे?

एफआईआर में गुंडे हेमंत यादव का नाम नहीं जोड़ा

नीम का कहना है की जमीन के खेल का मास्टरमाइंड सुनील विजय सिंह परिहार है। यादव और सेन का तो मोहरे के रूप में उपयोग किया गया है। मैंने आवेदन में उसका भी नाम दिया था। परिहार ने जांच में थाने में भी झूठे बयान दिए और कहा कि उसके सामने मुझे पैसा लौटा दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने उसे मुलजिम नहीं बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे गुंडे हेमंत यादव से धमकी भी दिलवाई गई थी, कि शिकायत वापस ले लो नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसकी भी शिकायत मैंने पुलिस को की थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

Tags:
  • इंदौर
  • कलेक्टर
  • एफआईआर
  • पार्षद
  • जमीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग