बिल्डर्स को धमकाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं

Sanjay Gupta | Oct 03, 2026, 15:16 IST
Share
लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं मिलेगी।
लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं मिलेगी।

इंदौर में बिल्डर्स और रसूखदार लोगों को अवैध वसूली के लिए धमकाने के आरोपी राजपाल चंद्रावत और योगेश भाटी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। आरोप है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर लोगों को धमका रहे थे।

इंदौर में फरवरी-मार्च के दौरान कई बिल्डर्स और रसूखदारों को अवैध वसूली के लिए फोन आए थे। यह फोन लॉरेंस विश्नोई गैंग और हैरी बाक्सर के नाम से आए थे। इसमें क्राइम ब्रांच इंदौर ने स्पेशल टीम बनाकर जांच की थी। इसके बाद कई आरोपी पकड़े गए थे। इसमें नागदा उज्जैन का राजपाल चंद्रावत और योगेश भाटी भी थे।

यह कहकर मांगी थी जमानत

चंद्रावत और भाटी ने इंदौर जिला कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया था। इसमें तर्क दिए गए थे कि आरोप झूठे हैं। साथ ही सह आरोपी रोहित व सचिन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की भी बात कही गई थी। यह भी कहा गया कि अपराध में उनकी भूमिका नहीं थी।

जिला कोर्ट ने कहा लारेंस गैंग के साथ आरोपी

वहीं, जिला कोर्ट ने पुलिस के प्रतिवेदन और शासन के पक्ष के आधार पर कहा कि सह आरोपी और चंद्रावत व भाटी का मामला अलग है। गंभीर संगठित अपराध में समानता के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती है। जब दोनों दिल्ली जेल में बंद थे तब लॉरेंस गैंग के साथ संपर्क किया और उनके साथ काम करने की मंशा जाहिर की। यह तथ्य अन्य सहआरोपियों से अलग है और मामला गंभीर है। समाज में इस तरह के संगठित अपराध देखते हुए जमानत देना उचित नहीं है।

कौन है चंद्रावत और भाटी

दोनों पर ही पहले भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। दोनों पर एनआईए ने भी साल 2023 में जांच की थी। यह संगठित अपराधों से जुड़े रहे हैं। दोनों ने वसूली के लिए खरगोन के दिलीप सिंह राठौर को भी धमकाया था और गोलियां भी चलवाई थीं। इस मामले में राजपाल जेल में बंद था, जहां से अप्रैल में इंदौर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। वहीं भाटी भी राजपाल के साथ जुड़ा हुआ था।

इंदौर के इन बिल्डरों पर गोलियां चलवाने वाला था लॉरेंस विश्वनोई गैंग, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान
13 Jun 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े लोग बिल्डरों और बड़े कारोबारियों से 5 से 15 करोड़ रुपए तक की वसूली की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक कई कारोबारियों की रेकी कर उन पर फायरिंग की तैयारी थी।

इंदौर में इन सभी को दी गई थी धमकी

इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी को पांच करोड़ की वसूली की धमकी मिल चुकी है। जिसमें उन्होंने केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा दी है। इसमें बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी गई थी। प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन पंवार व उनके पार्टनर कुवंर सिंह भूरिया को दस करोड़ की वसूली की धमकी दी गई। कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को धमकी दी गई। इसके साथ ही कारोबारी संजय मोगरा (जैन) से 15 करोड़ मांगे, मेवाड़ अस्पताल संचालक विक्रम मेवड़ा से पांच करोड़ मांगे।
Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • योगेश भाटी
  • राजपाल चंद्रावत
  • इंदौर
  • बिल्डर विवेक दम्मानी
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
  • इंदौर जिला कोर्ट
सामने दिखता तो गाड़ देता, भाजपा नेता अजय के बिगड़े बोल, कांग्रेस बोली मानसिक संतुलन खो चुके हैं चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

सामने दिखता तो गाड़ देता, भाजपा नेता अजय के बिगड़े बोल, कांग्रेस बोली मानसिक संतुलन खो चुके हैं चंद्राकर
Mungeli Gangrape: 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, बेल्ट से की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Harrison Masih

Mungeli Gangrape: 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, बेल्ट से की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
आरएसएस मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले से अवैध वसूली के लिए कैसे हुई ब्लैकमेलिंग

By Sanjay Gupta

आरएसएस मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले से अवैध वसूली के लिए कैसे हुई ब्लैकमेलिंग
MP में सियासत का सुपर वीक: शाह-भागवत-गडकरी और राहुल आए, शिवराज की टीस और बिप्लब का मैसेज, जानें और क्या-क्या हुआ?

By Ravi Kant Dixit

MP में सियासत का सुपर वीक: शाह-भागवत-गडकरी और राहुल आए, शिवराज की टीस और बिप्लब का मैसेज, जानें और क्या-क्या हुआ?
पंचायत चुनाव: भाजपा ने सात संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं घोषित, सौंपी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: भाजपा ने सात संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं घोषित, सौंपी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी
एमपी में न्याय की लंबी कतार: 3.57 लाख केस पेंडिंग, एक मामले में 32 साल और 150+ तारीखें

By Arohi Raj

एमपी में न्याय की लंबी कतार: 3.57 लाख केस पेंडिंग, एक मामले में 32 साल और 150+ तारीखें
बारां में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन, ओम बिरला और प्रमोद जैन भाया पर भी बरसे

By Ashish Bhardwaj

बारां में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन, ओम बिरला और प्रमोद जैन भाया पर भी बरसे