High Court में वकील ने झूठ बोला तो जज ने क्लाइंट की याचिका कर दी खारिज

Jitendra Shrivastava | May 11, 2024, 18:01 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान जब अन्य अधिवक्ता ने पेशी की अगली तारीख देने की बात कही तो जज ने शर्त रख दी। जज ने कहा अगर अधिवक्ता बाहर गए हैं तो सिद्ध कीजिए। अधिवक्ता साबित नहीं कर पाए तो पढ़िए जज ने क्या किया...

नील तिवारी, JABALPUR. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ( High Court) की जबलपुर बेंच में एक अधिवक्ता को कोर्ट के सामने शहर से बाहर होने का झूठा बहाना भारी पड़ गया। अमूमन यह देखने को मिलता है कि यदि वादी या प्रतिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता शहर में नहीं होते हैं या किसी और कारण से पेशी को आगे बढ़ाने की मांग करते हैं तो हाईकोर्ट के द्वारा पेशी आगे बढ़ा दी जाती है। लेकिन अब कोर्ट इस तरह पेशी आगे बढ़ाने के तरीकों पर सख्त नजर आ रहा है।

अधिवक्ता जयपुर गए या नहीं जज ने सिद्ध करने को कहा

दरअसल केयर हेल्थ इंश्योरेंस गुरुग्राम ने जबलपुर की 71 वर्षीय महिला के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मयंक जाट ने पक्ष रखा कि बहस करने वाले वकील जयपुर गए हैं। इस आधार पर उन्होंने पेशी के लिए अगली तारीख देने के लिए न्यायालय से निवेदन किया। न्यायालय को इस बात पर शक होने पर जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने शर्त रख दी। जज ने शर्त रखी की जयपुर गए अधिवक्ता के सफर का ट्रेन या फ्लाइट का टिकट अथवा रास्ते में पड़े टोल बूथ की रसीद कोर्ट में पेश कर यह सिद्ध किया जाए कि अधिवक्ता जयपुर गए हैं। इसके बाद मामले की सुनवाई 10 मिनट के बाद दोबारा की गई। दोबारा सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता समीर ब्यौहार ने कोर्ट को बताया की बहस करने वाले वकील कहीं नहीं गए हैं और अधिवक्ता मयंक के द्वारा झूठा बहाना कोर्ट को दिया गया था।

5 हजार की कास्ट के साथ याचिका खारिज

जस्टिस जीएस आहलूवालिया ने अपने आदेश में कहा कि यह चौंका देने वाला मामला है कि काउंसिल के द्वारा पेशी को आगे बढ़ाने के लिए झूठा बहाना बनाया गया। इस मामले में पहले कोई कास्ट नहीं लगाई गई थी पर अब जब अधिवक्ता समीर ब्यौहार के द्वारा यह तथ्य सामने आए हैं कि बहस करने वाले वकील कहीं नहीं गए हैं और घर पर ही हैं तो कोर्ट के सामने झूठा बहाना बनाने के आधार पर यह याचिका खारिज की जाती है एवं याचिकाकर्ता को एक माह के भीतर 5 हजार रुपए इस कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करने के आदेश दिए जाते हैं। यदि याचिकाकर्ता एक माह के भीतर यह रकम जमा नहीं करते हैं तो रजिस्ट्रार जनरल को यह आदेश दिया गया कि इस रकम की वसूली के लिए कार्यवाही शुरू करने के साथ ही कोर्ट की अवमानना का मुकदमा भी याचिकाकर्ता के ऊपर दर्ज किया जाए।

Tags:
  • High Court
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • जस्टिस जीएस अहलूवालिया
  • जबलपुर बेंच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं