छुट्टियों में घर सूना छोड़कर जा रहे हैं? पहले पढ़ लीजिए मध्यप्रदेश की ये चौंकाने वाली खबर

Jitendra Shrivastava | Jun 08, 2026, 22:02 IST
Share
सूने घरों में चोरी
Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों के भीतर चोरी और ठगी की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने चिंता बढ़ा दी है। कहीं डेढ़ करोड़ रुपए का सोना गायब हो गया। कहीं सूने मकानों को निशाना बनाया गया।

गर्मी की छुट्टियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो घर में ताला लगाकर बाहर जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों के भीतर चोरी और ठगी की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने चिंता बढ़ा दी है।

कहीं डेढ़ करोड़ रुपए का सोना गायब हो गया। कहीं सूने मकानों को निशाना बनाया गया, तो कहीं लाखों रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आईं इन वारदातों में एक पैटर्न यह भी दिखा कि गर्मियों का मौसम चोरों के लिए सबसे मुफीद है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन मामलों का खुलासा किया।

पुलिस ने 3 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की चोरी और ठगी गई संपत्ति बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कई मामलों में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपराधियों तक पहुंचकर चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

ग्वालियर में डेढ़ करोड़ के सोने के जेवर बरामद

ग्वालियर जिले की कोतवाली पुलिस ने हॉलमार्क कराने के नाम पर ग्राहकों का सोना लेकर फरार हुए ज्वेलर्स संचालक और उसके साथी को मेरठ से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए के 931 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। वहीं डबरा सिटी पुलिस ने केवल 24 घंटे में एक फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 49 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिले के महाराजपुरा थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 8 लाख रुपए मूल्य की लाइसेंसी रिवॉल्वर, जेवरात और अन्य सामग्री बरामद की है।

मुरैना में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार

मुरैना जिले के देवगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 लाख रुपए से अधिक मूल्य की चोरी गई संपत्ति, राइफल, कारतूस, नगदी, जेवरात और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। इन आरोपियों पर कुल 32 हजार 500 रुपए का इनाम भी घोषित था।

जबलपुर में नकबजनी का खुलासा

जबलपुर के गोहलपुर थाना पुलिस ने नकबजनी की एक घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

देवास में संगठित गिरोह पकड़ा गया

देवास पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सूने मकानों को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए की सम्पूर्ण चोरी गई संपत्ति, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

भोपाल में सात लाख के जेवर बरामद

राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए लगभग 7 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में हार, चूड़ियां, अंगूठी, मंगलसूत्र और पाजेब शामिल हैं।

इंदौर में 250 सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में खंडवा नाका स्थित एक पान दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है।

लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई और करीब 4 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली गई।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती हैं चोरी की घटनाएं?

गर्मी के मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ने के पीछे कई कारण माने जाते हैं। स्कूलों की छुट्टियों, विवाह समारोहों और पर्यटन के कारण बड़ी संख्या में परिवार घरों को बंद छोड़कर बाहर चले जाते हैं।

लंबे समय तक सूने पड़े मकान चोरों के लिए आसान निशाना बन जाते हैं। इसके अलावा कई लोग गर्मी के कारण रात में घरों की खिड़कियां और दरवाजे खुले छोड़ देते हैं, जिससे अपराधियों को मौका मिल जाता है।

लोग रखें ये सावधानियां...

  • घर छोड़कर बाहर जा रहे हों तो पड़ोसियों या रिश्तेदारों को इसकी जानकारी जरूर दें।
  • मुख्य दरवाजों और खिड़कियों पर मजबूत ताले और सुरक्षा व्यवस्था रखें।
  • घर में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम लगवाना उपयोगी साबित हो सकता है।
  • सोशल मीडिया पर यात्रा या घर खाली होने की जानकारी सार्वजनिक न करें।
  • बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती जेवर घर में रखने से बचें।
  • रात के समय घर के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें।
  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
ये खबरें भी पढ़ें...

जिस देव दत्तात्रेय मंदिर में था प्रवेश वर्जित अब उसी की मुखिया बनी OBC महिला

170 देशों में दवा बनाने वाली हेलियन का पहला भारतीय प्लांट पीथमपुर में लगेगा

पुष्पा स्टाइल में महाकाल मंदिर पहुंचा युवक: कर्मचारियों ने कराए वीआईपी दर्शन

गोंडवाना एक्सप्रेस में विजिलेंस टीम की दबिश, 3 टीटीई फंसे, 46 हजार कैश जब्त

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ग्वालियर
  • देवास
  • सोशल मीडिया
  • गर्मी की छुट्टियां
  • सीसीटीवी
  • चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग