अशोकनगर में बरगद तले बैठी बकरियों पर गिरी गाज,58 की मौत,कई घायल
Ravi Awasthi | May 04, 2025, 14:18 IST
lightning
अशोकनगर के गांव डुंगासरा में आकाशीय बिजली गिरने से 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां झुलस गईं। हादसे में चार बकरी पालकों को 6 लाख का नुकसान हुआ।
अशोकनगर।
अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठी बकरियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में चार बकरी पालकों की 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ बकरियां घायल भी हुईं।
दरअसल,जिले के मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चालू हुआ। जिसके चलते जिला मुख्यालय में ही लगभग पांच घण्टे बिजली सप्लाई पूरी तरह से बन्द रही। कुछ जगह ओले गिरने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें ... अशोकनगर के पुलिस जवान ने गाया शिव भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जिले में डुंगासरा गांव के किसान बड़ी संख्या में बकरी पालन करते हैं। गांव के ही मिश्रीलाल पाल,गंगाराम,लखन पाल व कडोरी अहिरवार अपनी बकरियों को जंगल लेकर गए थे। मौसम बिगड़ा तो चारों बकरी पालक बकरियों को एक बरगद के नीचे छोड़ अपने घर आ गए।
इसी दौरान आकाश में तेज बिजली कड़की और बरगद के पेड़ को चीरते हुए नीचे आ गिरी। हादसे में पेड़ तले बैठी 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कुछ बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। इससे बकरी पालकों को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि बिजली गिरने की घटना के दौरान कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
यह भी पढ़ें ... MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत
अचानक बदले मौसम ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने खरीदी केंद्रों पर पहुंचे किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। इन केंद्रों पर किसानों के अनाज को बचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ किसानों ने बमुश्किल तिरपाल से अपनी ट्राॅली ढककर अनाज को भीगने से बचाया।
यह भी पढ़ें ... बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, इस महीने बढ़कर आएगा बिल, ऐसे बचें
बता दें कि चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर समेत छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में तेज आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी भी है।
यह भी पढ़ें ... MP Weather : तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में बिजली और तूफान का अलर्ट जारी
अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठी बकरियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में चार बकरी पालकों की 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ बकरियां घायल भी हुईं।
दरअसल,जिले के मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चालू हुआ। जिसके चलते जिला मुख्यालय में ही लगभग पांच घण्टे बिजली सप्लाई पूरी तरह से बन्द रही। कुछ जगह ओले गिरने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें ... अशोकनगर के पुलिस जवान ने गाया शिव भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बकरियों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर
इसी दौरान आकाश में तेज बिजली कड़की और बरगद के पेड़ को चीरते हुए नीचे आ गिरी। हादसे में पेड़ तले बैठी 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कुछ बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। इससे बकरी पालकों को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि बिजली गिरने की घटना के दौरान कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
यह भी पढ़ें ... MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत
गेहूं खरीदी केंद्रों की व्यवस्था बिगड़ी
यह भी पढ़ें ... बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, इस महीने बढ़कर आएगा बिल, ऐसे बचें
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें ... MP Weather : तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में बिजली और तूफान का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman