हाथी ने ली साधु की जान , पुलिस ने हाथी को अपनी गिरफ्त में लिया, देखें वीडियो

Aparajita Priyadarshini | Jun 13, 2024, 16:29 IST
Share
234254
234254

भोपाल में एक हाथी ने साधु को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये साधु का पालतू हाथी है। वे बुधवार रात को हाथी के नजदीक सो रहे थे, तभी हाथी ने उनको सूंड से उठाकर पटक दिया।

राजधानी भोपाल के भानपुर ब्रिज के नजदीक बुधवार देर रात एक गुस्साए हाथी ने साधु को कुचल कर मार डाला। हाथी पालतू था। पुलिस ने बताया कि सतना जिले के सलैया के रहने वाले नरेंद्र कपाड़िया (55) को उन्हीं के पालतू हाथी ने मार डाला। एएसआई राकेश शुक्ला ने बताया, नरेंद्र पांच साथियों के साथ हाथी को देशभर में घूमाते थे।

इस दौरान मिले दान से उनका खर्चा चलता था। बुधवार रात परवलिया के रास्ते वह भोपाल पहुंचे थे। गुरुवार सुबह विदिशा जाने का प्लान था। भानपुर ब्रिज के नजदीक खाली मैदान में पेड़ के नीचे हाथी को बांध दिया। रात करीब 9 बजे खाना खाया और हाथी के नजदीक ही सो गए।

wew
wew

हाथी अब पुलिस की गिरफ्त में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने हाथी को अपनी कस्टडी में लिया है। हाथी को मृतक के साथी महावत पुलिस की मौजूदगी में थाने तक लेकर आए। हाथी को थाने के पिछले हिस्से में पीपल के पेड़ से बांधकर रखा गया है। पुलिस ने हाथी की देख-रेख के लिए मृतक के साथियों में से एक महावत को थाने में ही रहने कहा है।

ये भी पढ़िए...

NEET-UG 2024 के 1,563 छात्रों के स्कोर-कार्ड रद्द, 23 जून को दोबारा होंगे एग्जाम

क्या है पूरा मामला

साधु के साथी भूपेंद्र ने बताया, रात करीब 11.30 बजे हाथी जोर - जोर से चिंघाड़ने लगा। हम सभी की नींद खुल गई। देखा तो हाथी नरेंद्र को सूंड से उठाकर पटक रहा था। हमने छुड़ाने की कोशिश की, तो हाथी ने नरेंद्र को घसीटा और पैर से कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को देर रात मॉर्चुरी भेज दिया।

हाथी ने दो साल पहले भी एक युवक की जान ली थी

महावत के भांजे दीपक कपाड़िया ने बताया, मुझे रात 12 बजे फोन कर बताया गया कि मामा को हाथी ने पटक दिया है, लेकिन किसी ने मौत की जानकारी नहीं दी। मैं रात को ही गाड़ी से यहां पहुंचा, तब पता चला कि मामा की मौत हो गई है।
दीपक ने बताया कि हाथी ने दो साल पहले भी एक युवक की जान ली थी।

करीब एक साल पहले भोपाल में ही रात में एक युवक हाथी को केले खिलाने आया था, उस पर भी हमला किया था। उसे वन विभाग को सौंप देना चाहिए। elephant crushes mahout | local mp bhopal

thesootr links

Tags:
  • elephant crushes mahout
  • local mp bhopal news
  • हाथी ने ली महावत की जान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई