VD Sharma ने अक्षय बम को बताया कांग्रेस का खोटा सिक्का, सैम पित्रोदा को लेकर कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | Updated:
Share
Lok Sabha election Indore Lok Sabha seat BJP state president VD Sharma Akshay Kanti Bomb jeetu patwari Sam Pitroda
Lok Sabha election Indore Lok Sabha seat BJP state president VD Sharma Akshay Kanti Bomb jeetu patwari Sam Pitroda

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अक्षय कांति बम को कांग्रेस का खोटा सिक्का बताया। वहीं सैम पित्रोदा के इस्तीफे और जीतू पटवारी के बयानों को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जानें वीडी शर्मा ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा सीट ( Indore Lok Sabha seat ) कांग्रेस से नामांकन भरने वाले और ऐनवक्त पर नाम वापस लेकर बीजेपी में जाने वाले अक्षय कांति बम ( Akshay Kanti Bomb ) अब बीजेपी में भी बेआबरू होने लगे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ( BJP state president VD Sharma ) ने बुधवार शाम को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अक्षय बम को कांग्रेस का खोटा सिक्का बताया। वहीं सैम पित्रोदा के बयान को लेकर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन्स है।

जीतू पटवारी के बयान पर किया पलटवार


वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी (jeetu patwari) कह रहे हैं कि उनके प्रत्याशी का अपहरण किया गया है, राजनीतिक माफियागिरी हो रही है ? कार्यकर्ता आपका, नेता आपका, जीतू पटवारी का खास और फायनेंसर भी खास हो मुझे नहीं पता, आरोप बीजेपी पर लगा रहे हैं। उन्होंने खजुराहो में भी आरोप लगाए थे कि गुंडागर्दी हुई है। आपके इंडी गठबंधन के सपा के प्रत्याशी का फार्म ही गलत था, रद्द हुआ, वह खुद कोर्ट नहीं जा रहे। अब इंदौर में राजनीतिक माफिया का आरोप लगा रहे, मप्र के अन्य शहरों पर भी माफिया होने का आरोप लगा रहे जो इन शहरों की अपमान है। खोटा सिक्का है तो बीजेपी ने क्यों लिया? इस पर वीडी शर्मा ने कहा कि जो भी मोदी के नेतृत्व में भरोसा करता है। जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते है चाहे वह राजनीतिक दल से हो या अन्य तबके से, सभी का स्वागत है। यदि दरवाजे पर कोई आता है तो बीजेपी सदस्यता देती है। उन्होंने खुद अपना फार्म वापस लिया, प्रेस के सामने आकर बोला फिर बीजेपी कहां से आ गई। बीजेपी ने तो उन्हें टिकट नहीं दिया था।

ये खबर भी पढ़ें...




नोटा पर बटन क्यों दबाना, यह लोकतंत्र को कमजोर करना है...


वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। वह नोटा पर वोट डालने की अपील कर रही है। जो गलत है। चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी हैं। इस बार लोग विकास, मोदी जी के नेतृत्व और तीसरी बार पीएम बनाने के वोट डाल रहे हैं। इस बार हमारा वोट बैंक 10 फीसदी से ज्यादा होगा।

ये खबर भी पढ़ें...



विपक्ष नहीं है, परिवारों का समूह है...


शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य से देश में विपक्ष नहीं है, हम भी मजबूत विपक्ष चाहते हैं लेकिन यह इंडी गठबंधन परिवारों को समूह मात्र है जिसमें कोई बेटा को मंत्री बनाना चाहता है तो कोई सांसद, विधायक। मोदी जी का कोई परिवार नहीं इसलिए उन्होंने कहा कि पूरा देश ही मेरा परिवार है।

ये खबर भी पढ़ें...



कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन्स


वहीं सैम पित्रौदा (Sam Pitroda) के बयान और इस्तीफे को लेकर शर्मा ने कहा कि यह बताता है कि कांग्रेस में अंग्रेजों के जींस है। वह डिवाइड एंड रूल्स करना चाहते हैं। अब देश वोट जिहाद पर नहीं रामराज्य पर चलेगा। पित्रौदा देश का अपमान कर रहे हैं, राहुल भी बाहर जाकर देश का अपमान करते हैं, और कमलनाथ प्रदेश का और पटवारी प्रदेश के शहरों का। इस प्रेसवार्ता में राघवेंद्र गौतम, आशीष अग्रवाल, गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव, चिंटू वर्मा, नरेंद्र सलूजा, गोलू शुक्ला व अन्य उपस्थित थे।

Tags:
  • Indore Lok Sabha Seat
  • इंदौर लोकसभा सीट
  • जीतू पटवारी
  • BJP state president VD Sharma
  • Jeetu Patwari
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bomb
  • सैम पित्रोदा
  • Sam Pitroda
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण
बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव

By Aman Vaishnav

बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव
ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान

By Jageshwar Prasad

ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल

By Kaushiki

आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी

By Jageshwar Prasad

मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?

By Aman Vaishnav

एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता

By Kaushiki

भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता