MP की 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने के बाद CM यादव का दिल्ली दौरा, BJP हाई कमान से करेंगे मुलाकात

Pratibha ranaa | May 14, 2024, 08:56 IST
Share
 Mohan Yadav AND SHIVRAJ
Mohan Yadav AND SHIVRAJ

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में चुनावी प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डा. यादव दोपहर दो बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों ( MP Lok Sabha Elections 2024 ) पर वोटिंग पूरी हो गई है। 13 मई को आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, खरगोन, खंडवा देवास और मंदसौर सीट पर मतदान हुआ। अब 4 जून के नतीजों का इंतजार है। वहीं इस बीच सीएम डा. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज ( 14 मई ) को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में चुनावी प्रचार करेंगे। ( Mohan Yadav Delhi visit )

CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा

जानकारी के मुताबिक सीएम मोहन यादव आज मंगलवार ( 14 मई) को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। सीएम यादव दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वे शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में नार्थ ईस्ट दिल्ली (2) और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

यादव आज दिल्ली में ही रुकेंगे

सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) 14 मई को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वह आज दोपहर 2 बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। सीएम महोबा जिले की की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम यादव दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां जनसभा के बाद दिल्ली रवाना होंगे। शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव रात को दिल्ली में ही रुकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में करेंगे प्रचार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Former CM Shivraj Singh Chauhan ) आज 14 मई को दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में शाम 5 बजे महिला सम्मेलन और शाम 7 बजे दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह रात 9 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।

आखिरी चरण में 8 सीटों पर इतनी फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश में आखिरी चरण में 8 सीटों पर 70.47 फीसदी मतदान हुआ।

जानिए किस सीट पर कितना मतदान

  • खरगोन- 72.35%
  • देवास- 74.51%
  • उज्जैन- 73.05%
  • मंदसौर- 74.91%
  • रतलाम- 72.86%
  • धार- 69.51%
  • इंदौर- 60.25%
  • खंडवा- 70.03%
Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Lok Sabha Elections 2024
  • मोहन यादव दिल्ली दौरा
  • Mohan Yadav Delhi visit
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज