कटनी में बना देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर, बिना रुके दौड़ेंगी मालगाड़ियां

Sandeep Kumar | Apr 10, 2025, 16:27 IST
Share
railway-flyover-katni
railway-flyover-katni

कटनी में देश के सबसे लंबे रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे मालगाड़ियों के लिए कटनी के स्टेशन और यार्ड से बिना रुके यात्रा संभव होगी।

मध्य प्रदेश के कटनी में देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, फ्लाईओवर को मालगाड़ियों के लिए बायपास मार्ग के रूप में कार्य करने के लिए तैयार किया गया है। इससे मालगाड़ियों को कटनी के स्टेशनों से बिना रुके सीधे गुजरने की सुविधा देगा।

c64b6b73-b9e
c64b6b73-b9e

मालगाड़ी का सफल ट्रायल

कटनी में बन रहे इस फ्लाईओवर का अप लाइन ट्रैक पहले ही तैयार हो चुका है। इस फ्लाईओवर में मालगाड़ी का सफल ट्रायल भी किया गया है। यह एलिवेटेड वायडक्ट पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत कटनी जंक्शन, न्यू कटनी जंक्शन और कटनी मुड़वारा स्टेशन के ऊपर से गुजरता है। यह ट्रैक सिंगरौली और बीना रेल लाइनों को जोड़ता है, जिससे मालगाड़ियों का आवागमन बिना कटनी के स्टेशन को पार किए सीधे हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए... रीवा में गर्भवती महिलाओं को लगाए ब्लैक लिस्टेड इंजेक्शन, याददाश्त हुई कमजोर, ऐसे हुआ खुलासा

निर्माण कार्य की प्रगति

ग्रेड सेपरेटर के अप लाइन ट्रैक पर दो दिन पूर्व मालगाड़ी का सफल ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल में ट्रैक की सुरक्षा कमियों का परीक्षण किया गया और सभी कमियों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डाउन लाइन पर काम तेजी से चल रहा है और यह परियोजना जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, पटवारी बोले...

मालगाड़ियों के लिए बायपास मार्ग

कटनी के इस फ्लाईओवर के बनने से मालगाड़ियों के लिए कटनी के स्टेशन और यार्ड को बिना प्रवेश किए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल मालगाड़ियों का यात्रा समय बचेगा, बल्कि अतिरिक्त मालगाड़ियां चलाने की संभावना भी बढ़ेगी, जो रेलवे के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... ACB और EOW के प्रमुख होंगे डीजी , सचिव संभालेंगे पीएससी की कमान

सुरक्षा और निरीक्षण

सुरक्षा जांच के लिए सिंगरौली मार्ग से लेकर कटनी तक ट्रैक का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा कमियों का समाधान किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद, कमिश्नर रेल सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा और उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़िए... रामदेव का विवादित बयान : शरबत से बनती हैं मस्जिदें, पतंजलि से बनता है गुरुकुल

Tags:
  • MP News
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी रेलवे न्यूज
  • मालगाड़ी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कटनी रेलवे जंक्शन
  • रेलवे फ्लाईओवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि