लोटस शोरूम सील, चेतावनी के बाद भी फायर सिस्टम नहीं किया सही, होटल सेंसेशन, नवनीत प्लाजा, फार्च्यून ओरा भी सील
Jitendra Shrivastava | Apr 19, 2024, 17:21 IST
THESOOTR
लोटस शोरूम को 28 मार्च को नगर निगम ने नोटिस देकर पर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था के लिए निर्देशित किया था, परन्तु अग्नि शमन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। उक्त भवन G+3 है, परंतु आग बुझाने के साधन पूरे नहीं है...
संजय गुप्ता. INDORE. फायर सेफ्टी के लिए सख्त हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं करने वाले संस्थानों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत स्कीम 140 स्थित लोटस शोरूम सील कर दिया गया है। साथ ही होटल व अन्य व्यावसायिक भवनों को सील किया है।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में व्यवसायिक संस्थानों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने-अपने संस्थानों में तुरन्त ही अग्नि शमन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ले नहीं तो उन्हें भी सील करने की कार्यवाही की जाएगी। सुधार नहीं करने पर सील होने वाले संस्थान में रेती मंडी चौराहा डी मार्ट के पीछे स्थित होटल सेंसेशन और लोटस शोरूम शामिल है। एसडीएम राऊ विनोद राठौर ने बताया होटल सेंसेशन का गत 24 मार्च को फायर सेफ्टी के संबंध में निरीक्षण किया गया था। अग्नि शमन यंत्र एवं फायर सुरक्षा व्यवस्था ना होने के कारण नोटिस जारी कर व्यवस्था ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस पर होटल सेंसेशन को सील किया गया। इसी तरह आज भिचोली मर्दाना स्थित लोटस शोरूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अग्नि शमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शोरूम को सील किया गया। एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि लोटस शोरूम को गत 28 मार्च को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया जाकर पर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया था, परन्तु अग्नि शमन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। उक्त भवन G+3 है, परंतु आग बुझाने के साधन पूरे नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
IAS व पूर्व निगमायुक्त हर्षिका के X पर लिखे संदेश के गहरे थे मायने, निगम के भ्रष्टाचार की खोल दी फाइलें, इसलिए माहौल बनाकर कराया रवाना
एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर की टीम ने नवनीत प्लाजा बिल्डिंग एवं फॉर्चून ओरा बिल्डिंग सील की गई। इन दोनों में विभिन्न प्रकार के कार्यालय ,शोरूम एवं दुकानों का संचालन किया जा रहा है। टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि सूचना पत्र जारी होने के बावजूद नियम अनुसार फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए। वहीं विजयनगर चौराहे के पास ब्लॉक क्रमांक 01 pu4 स्कीम नंबर 54 पर निर्मित मंगल सिटी मॉल का निरीक्षण एसडीम मल्हारगंज ओम नारायण सिंह बड़कुल ने किया था। सेफ्टी नियम पालन नहीं करने से स्काई हाउस बार रेस्टोरेंट एवं म्युनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील किया गया।
होटल सेंसेशन और लोटस को मिली थी चेतावनी

इन भवनों पर भी कार्रवाई
एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर की टीम ने नवनीत प्लाजा बिल्डिंग एवं फॉर्चून ओरा बिल्डिंग सील की गई। इन दोनों में विभिन्न प्रकार के कार्यालय ,शोरूम एवं दुकानों का संचालन किया जा रहा है। टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि सूचना पत्र जारी होने के बावजूद नियम अनुसार फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए। वहीं विजयनगर चौराहे के पास ब्लॉक क्रमांक 01 pu4 स्कीम नंबर 54 पर निर्मित मंगल सिटी मॉल का निरीक्षण एसडीम मल्हारगंज ओम नारायण सिंह बड़कुल ने किया था। सेफ्टी नियम पालन नहीं करने से स्काई हाउस बार रेस्टोरेंट एवं म्युनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील किया गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman