Bhopal : DJ की तेज आवाज ने ली बच्चे की जान, चिल्लाती रही मां लेकिन...
Madhav Singh | Oct 18, 2024, 10:12 IST
tej awaz se bacche ki maut
डीजे की तेज आवाज ने ली बच्चे की जान। चल समारोह के समय डीजे की आवाज पर नाच रहा था 13 साल का बालक, अचानक डीजे की आवाज तेज होने से वह बेहोश होकर गिर गया। उसकी मां चिल्लाती रही, लेकिन डीजे बंद नहीं हुआ।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में डीजे की तेज आवाज से एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़का मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चल समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था, अचानक डीजे की आवाज तेज होने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवारवालों का कहना है कि समर दुर्गा विसर्जन को जाते समय डीजे के सामने डांस कर रहा था। अचानक डीजे का साउंड तेज हुआ तो वह बेहोश हो गया। उसकी मां मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन डीजे वाले ने साउंड कम नहीं किया। बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़का सेंट जोसेफ स्कूल में पांचवीं का छात्र था।
बताया गया कि चल समारोह में डीजे की तेज आवाज बज रही थी। लोग घर के बाहर नाच रहे थे। समर भी तेज आवाज सुनकर भीड़ में शामिल हो गया और डांस करने लगा। तभी अचानक वह गिर गया, जबकि बाकी लोग नाचते रहे। लड़के की मां मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन डीजे बंद नहीं किया गया।
सीएम डॉ. मोहन यादव के पहले आदेश ऊंची आवाज पर रोक का ही नहीं हो रहा पालन, हाईकोर्ट में लगी याचिका, सभी को नोटिस जारी
लड़के के बड़े भाई अमन बिल्लौरे ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। जब चल समारोह दूर था, तब डीजे का साउंड भी कम था। हमारे इलाके में आते ही डीजे वाले ने साउंड बड़ा दिया, जिसके बाद समर बेहोश हो गया। परिवार वाले समर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीजे बंद कराने गए ASI डांसर लड़कियों से साथ करने लगे 'तमंचे पे डिस्को', देखें वीडियो
भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. किस्ले श्रीवास्तव ने बताया कि अनियमित हृदय धड़कन के कारण ऐसा संभव है। खासकर यदि बच्चे को पहले से हार्ट की कोई समस्या थी। तेज शोर और अचानक गतिविधि के कारण दिल की धड़कन रुकने की संभावना हो सकती है।
भोपाल में 91 डीजे संचालकों के खिलाफ FIR , जानें क्यों हुई कार्रवाई
लड़के की मां क्षमा बिल्लौरे ने बताया कि उसे पहले से हार्ट की समस्या थी, लेकिन हाल ही में वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया था। परिवार वालों ने मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है और पोस्टमार्टम भी नहीं कराया, जिससे कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई।
![52f15c4d-364]()
तेज आवाज के कारण बेहोश हुआ लड़का
घटना के बाद भी डीजे नहीं हुआ बंद
सीएम डॉ. मोहन यादव के पहले आदेश ऊंची आवाज पर रोक का ही नहीं हो रहा पालन, हाईकोर्ट में लगी याचिका, सभी को नोटिस जारी
तेज साउंड के बाद बेहोश हुआ
डीजे बंद कराने गए ASI डांसर लड़कियों से साथ करने लगे 'तमंचे पे डिस्को', देखें वीडियो
अनियमित हृदय धड़कन के कारण हो सकती है मौत
भोपाल में 91 डीजे संचालकों के खिलाफ FIR , जानें क्यों हुई कार्रवाई
लड़के को थी हार्ट की समस्या
क्या है परमीशन...
52f15c4d-364
ये हैं अधिकार-
- अनुच्छेद- 32 के तहत आप सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
- अनुच्छेद- 226 के तहत हाई कोर्ट जा सकते हैं।
- रात में लाउड स्पीकर और डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग भी कर सकते हैं।
- 268 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है, इसमें 200 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
तेज शोर हो तो क्या करें?
- तेज शोर होने पर आप ईयर-प्लग का इस्तेमाल करें।
- आस-पास शोर होने से रोकें।
- बीच-बीच में शोर से दूर हो जाएं।
- घबराहट महसूस करें तो डॉक्टर से मिलें।
- बच्चों को तेज आवाज से दूर रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari