भोपाल में लव-जिहाद का नया मामला, अब नईम खान ने अमित बनकर किया शोषण
Sandeep Kumar | May 27, 2025, 24:00 IST
love-jihad-case-bhopal
भोपाल के कमलानगर थाना क्षेत्र में एक लव-जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक नईम खान ने अमित नाम बताकर एक हिंदू महिला का दो साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
MP News: भोपाल में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक नईम खान ने अमित बनकर महिला से दो साल तक दोस्ती की। इस दौरान उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। पहचान खुलने पर महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया। महिला ने कमलानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने महिला को पूजा करने से रोका और दरगाह जाने व रोजा रखने के लिए दबाव बनाया। नईम ने महिला को मुसलमान बनने और बेटे का खतना करवाने की भी बात कही है।
नईम खान, जो खुद शादीशुदा है और बोरवेल मशीन का काम करता है, ने महिला से अमित नाम से संपर्क किया। उसने महिला को आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहारा दिया और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। बाद में यह दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। महिला को कुछ समय बाद नईम के मुस्लिम होने का पता चला, जिससे उसने इस रिश्ते का विरोध किया। तब से नईम ने उससे शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अधिकारियों को करना होगा 2 साल का कोर्स, मिलेगी डिग्री, खुद उठाना होगा खर्च
नईम ने महिला को पूजा और मंदिर जाने से रोका, बल्कि उसे दरगाह जाने, रोजा रखने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया। उसने महिला के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, महिला के 14 वर्षीय बेटे का खतना करवाने की मांग भी की गई, जो कि गंभीर धार्मिक उत्पीड़न का मामला है। महिला ने लगातार प्रताड़ना झेली लेकिन अंततः इस अत्याचार से तंग आकर उसने हिंदू संगठनों की मदद ली।
ये खबर भी पढ़िए... हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद के बाद बॉर्डर सील, 800 से अधिक जवान तैनात
महिला ने सोमवार को हिंदू संगठनों के साथ मिलकर कमलानगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नईम खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और धमकी देने की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि महिला लगभग आठ साल से पति से अलग रह रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
ये खबर भी पढ़िए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम : भारत पर नजर डाली तो गोली तय
ये खबर भी पढ़िए... यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट: नाबालिग पहलवान के बयान के बाद मामला खत्म
इस घटना ने स्थानीय समाज में धार्मिक और सामाजिक तनाव को बढ़ावा दिया है। हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा की है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह मामला लव-जिहाद और धर्म परिवर्तन को लेकर चल रही बहस में नया इजाफा कर सकता है। प्रशासन पर दबाव है कि वह जल्द कार्रवाई करे ताकि न्याय हो और सामाजिक शांति बनी रहे।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज | MP New
नईम खान ने कैसे छिपाई पहचान
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अधिकारियों को करना होगा 2 साल का कोर्स, मिलेगी डिग्री, खुद उठाना होगा खर्च
नईम खान ऐसे करता था महिला को मजबूर
ये खबर भी पढ़िए... हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद के बाद बॉर्डर सील, 800 से अधिक जवान तैनात
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ये खबर भी पढ़िए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम : भारत पर नजर डाली तो गोली तय
ये खबर भी पढ़िए... यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट: नाबालिग पहलवान के बयान के बाद मामला खत्म
हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तार करने की मांग
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज | MP New
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj