Love Jihad : सुलेमान ने आशु बनकर हिंदू लड़की को फंसाया, 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म

Deepesh Kumar Singh | Published:
Share
Love Jihad
Love Jihad

मध्यप्रदेश के सीहोर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमे सुलेमान नाम का आदमी आशु बनकर हिंदू लड़की के साथ 3 साल से बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था।

सीहोर. मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के बुदनी ( Budni ) में लव जिहाद ( Love Jihad) का मामला सामने आया है। आरोपी नाम बदलकर करीब 3 साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला अपने दोस्त की सहायता से आरोपी के चंगुल से बाहर निकली। महिला ने बुधनी थाने मे रेप और लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है।

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह आदिवासी परिवार से आती है। उसके पति के देहांत होने के बाद एक युवक ने अपना नाम आशु बताकर उससे दोस्ती की। युवक उसे भोपाल में अपने दोस्त के मकान में ले गया, जब वो मकान पर पहुंचे, तब वहां युवक का दोस्त नहीं था। लेकिन जब 7 दिन बाद दोस्त आया तो उसने युवक को सुलेमान कह कर पुकारा। तब ये पता चला कि युवक मुस्लिम समाज का है, यह जानकर पीड़िता ने अपने घर वापस जाने की बात कही।

महिला का नाम बदलकर रखा था जोया


महिला ने बताया कि उसका एक बेटा भी है। आरोपी भोपाल के ऐशबाग का रहने वाला है, जब आरोपी महिला को उसके बेटे के साथ मकान पर लेकर गया तब उसने नाम बदलकर जोया रख दिया। यहां तक की बेटे का नाम भी इबाज रख दिया। आरोपी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मौका मिलते ही पीड़िता महिला वहां से भागने में कामयाब हो गई। युवक ने उसके मायके वालों के साथ देवगांव में मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी ने पीड़िता के पिता की काटी अंगुलियां
पीड़िता अपनी मां के साथ बुधनी थाने पहुंची, जहां उसने थाने में मामला दर्ज कराया। चार दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की और उनके हाथ की उंगलियां धारदार हथियार से काट दी थी। आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • लव जिहाद
  • लव-जिहाद
  • budni
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर