लव जिहादी मोहसिन ने दुष्कर्म करने अकादमी के नीचे लिया था फ्लैट, नानवेज खाने, पूजा नहीं करने का बनाता था दबाव

Sanjay Gupta | May 23, 2025, 12:45 IST
Share
love-jihad-mohsin-sexual-assault-shooting-academy-indore
love-jihad-mohsin-sexual-assault-shooting-academy-indore

इंदौर में शूटिंग अकादमी के नाम पर लव जिहाद करके युवतियों को फंसाने और उनके साथ दुष्कर्म करने वाले मोहसिन पिता सलीम खान के खिलाफ कई गंभीर खुलासे हुए हैं।

इंदौर में शूटिंग अकादमी के नाम पर लव जिहाद कर युवतियों को फंसाने वाले और उनके साथ गलत काम करने के आरोपी मोहसिन पिता सलीम खान (उम्र 38 साल) को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पहले एक नाबालिग बच्ची ने आकर उसके घिनौने काम का खुलासा किया। इसमें अन्नपूर्णा थाने में उस पर केस हुआ। इसके बाद दो और युवतियों ने सामने आकर उसके गंदे खेल को उजागर किया, जिसमें दो और केस उस पर दुष्कर्म के दर्ज हुए। मोहसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों से चैटिंग के और 10 से ज्यादा युवतियों के साथ वीडियो मिले हैं।

युवतियों ने बताया नानवेज खाने का डालता था दबाव

पीड़ित युवतियों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मोहसिन हिंदू युवतियों को जबरदस्ती नानवेज खाने का दबाव डालता था। साथ ही बोलता था कि पूजा-पाठ मत किया करो, इनसे दूर रहा करो। निशानेबाजी सिखाने के नाम पर यह युवतियों को फंसाता था और उन्हें बैड टच भी करता था। पहले एक बच्ची द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई और इसके बाद एक युवती ने उस पर दुष्कर्म का केस कराया।

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर गलत किया

एक युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2022 से वह मोहसिन की सिल्वर ऑक्स अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ड्रीम ओलंपिक अकादमी में निशानेबाजी सीखने जा रही थी। इस दौरान मोहसिन ने उसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में उसने अकादमी जाना बंद कर दिया। वहीं एक अन्य युवती ने बताया कि वह अकादमी में रिसेप्शनिस्ट थी। मोहसिन डबल मीनिंग बात करता था। अकादमी के नीचे ही फ्लैट भी है, किसी न किसी बहाने से वह वहां बुलाता था। इसी फ्लैट में उसके द्वारा वीडियो बनाए गए हैं। निशानेबाजी सीखने वाली युवतियों को उसके करीब लाने के लिए भी वह दबाव बनाता था।
खबर यह भी...इंदौर की शूटिंग एकेडमी में लव जिहाद: आरोपी मोहसिन ने दो बेटियों से किया दुष्कर्म और छेड़छाड

रहवासियों ने किया प्रदर्शन, परिवार भागा

इस घटना के सामने उसका परिवार महू भाग गया है। मोहसिन मूल रूप से महू के प्रजापत मोहल्ला का रहने वाला है। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मोबाइल की जांच हो रही है। वहीं हिंदू संगठन खासकर बजरंग दल के पप्पू कोचले (जिन्होंने छात्रा को साथ ले जाकर पहली एफआईआर करवाई) ने इस मामले में गंभीर जांच की मांग उठाई है। रहवासियों ने भी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा व अन्य भी शामिल हुए। शूटिंग अकादमी के बाहर भी जमकर प्रदर्शन हुआ। बिल्डिंग मालिक प्रहलाद मिश्रा पर भी कार्रवाई की मांग हो रही है।

मोहसिन के रिश्तेदारों की भी जांच की मांग

इसके साथ ही मोहसिन के भाई शाहिद, इमरान, भांजे दानिश और दोस्त फैजान (ट्रेनर) की भूमिका की भी जांच मांग उठी है। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि यह सभी संगठित होकर यह कांड कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरी अकादमी की भी जांच होगी।

खबर यह भी...इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले के लव जिहाद में फंसी 100 युवतियां, मोबाइल में 10 के वीडियो

यह बोलता था मोहसिन

पुलिस को छात्रा ने बताया कि अकादमी में रायफल शूटिंग सीखती हूं, यहां मोहसिन शूटिंग में रायफल पकड़ाने के दौरान गलत तरीके से छूते थे। जब उन्हें मैंने धक्का दिया और लात मारी तो कहा कि ऐसे गंदी हरकत करने की कोशिश कैसे की, तब कहने लगे कि अकादमी में प्रैक्टिस करना है तो जैसा मैं कहता हूं करना पड़ेगा, नहीं तो करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद मैंने अकादमी जाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मां ने पूछा कि अकादमी जाना क्यों बंद कर दिया तब उन्हें पूरी बात बताई। चूंकि मेरे पिता के साथ नहीं है इसलिए लोकलाज के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की। मंगलवार को हिंदूवादियों के साथ छात्रा थाने पहुंची और मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कराया।

केवल बैड टच नहीं, गलत हरकत भी की है

बजरंग दल के पप्पू कोचले ने दावा किया है कि आरोपी मोहसिन बच्चियों को केवल बैड टच नहीं करता था, बल्कि उसने उनके साथ गलत हरकत भी की है। यह जानकारी मोहसिन का शिकार बनी बेटियों ने खुद बजरंग दल को दी है। पहली एफआईआर से मामला सिर्फ बैड टच का ही था, लेकिन अब इसमें दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

शूटिंग अकादमी की अन्य छात्राओं से भी करेंगे बात

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह का कहना है कि अभी तक जो भी फोटो इसमें सामने आए हैं, वह पीड़िता ने उपलब्ध करवाए हैं। आरोपी मोहसिन खान के मोबाइल से डिलीट किए गए वीडियो-फोटो और अन्य जानकारियों को रिट्राइव किया जाएगा। शूटिंग अकादमी में आने वाली अन्य छात्राओं से भी बात की जाएगी। यदि छात्राएं या पीड़िताएं आगे आती हैं तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

भांजे दानिश के भी कई आपत्तिजनक वीडियो के आरोप

बजरंग दल के मुताबिक दोनों बच्चियों ने जब पुलिस को आपबीती बताई तो पता चला कि दुष्कर्म करने का वीडियो मोहसिन ने ही चुपचाप से बनवाया था। ताकि वह बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल कर सके। उसके भांजे दानिश के फोन में भी कई अश्लील वीडियो और फोटो मिलने की बात सामने आई है।

खबर यह भी...भोपाल रेप-लव जिहाद केस, सरकारी जमीन से फरहान रोज कमा रहा था 4000, इसी से चलती थी अय्याशी

खराब हो चुकी बंदूकों से सिखाने का नाटक करता था मोहसिन

पुलिस के मुताबिक मोहसिन की अकादमी से जो बंदूकें मिली हैं वे खराब हो चुकी थीं। उनमें से अधिकतर के पुर्जे (हाइड्रोलिक एक्सपायर) खराब हो चुके थे। साथ ही मोहसिन के पास किसी भी प्रमाणित संस्था से शूटिंग सिखाने का सर्टिफिकेट नहीं था। उसके भाई के सर्टिफिकेट के आधार पर मोहसिन ने शूटिंग अकादमी खोल रखी थी। बताया गया कि इसके दोनों भाई सादिक और इमरान ने भी पलासिया और महू में शूटिंग अकादमी खोल रखी थी। दोनों भाइयों का सादिक के स्टूडियो पर आना–जाना लगा रहता था।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले लव जिहाद की कोई जगह नहीं

वहीं इंदौर आए वक्फ बोर्ड मप्र अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि इस्लाम में लव जिहाद की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि विकृत और निम्न मानसिकता वाले लोग जो इस तरह के कृत्य कर रहे हैं, वह सरासर गलत है। सनवर पटेल ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार में बच्चों को इस संबंध में समझाएं और संस्कार दें। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे मामलों में जो लोग निम्न मानसिकता वाले काम कर रहे हैं, उनका समाज को बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में जो लोग इस तरह के कृत्य कर रहे हैं, वे इस्लाम से संबंधित नहीं हो सकते हैं। सनवर पटेल ने धर्म गुरुओं से फतवा जारी करवाने की बात भी कही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर में लव जिहाद | इंदौर लव जिहाद | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | इंदौर बजरंग दल | MP News | Love-Jihad | Indore Love Jihad case | Indore Police

Tags:
  • MP News
  • Indore Police
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर लव जिहाद
  • Indore Love Jihad case
  • लव जिहाद
  • इंदौर बजरंग दल
  • इंदौर में लव जिहाद
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • मोहसिन खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा