लव जिहाद का घिनौना चेहरा: फरहान ने शादीशुदा महिलाओं को भी बनाया शिकार

Sandeep Kumar | Updated:
Share
love-jihad-sensational
love-jihad-sensational

भोपाल में लव जिहाद मामले में आरोपी फरहान ने न केवल छात्राओं को बल्कि शादीशुदा महिलाओं को भी शिकार बनाया था। कॉल डिटेल से यह खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया।

MP NEWS: राजधानी भोपाल में लव जिहाद के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान ने न केवल छात्राओं बल्कि शादीशुदा महिलाओं को भी हवस का शिकार बनाया था। यह जानकारी आरोपी के कॉल डिटेल्स से सामने आई है, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त किया। आपको बताते चलें कि फरहान के खिलाफ यह खुलासा और शॉर्ट एनकाउंटर पुलिस की सख्त कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। इस मामले के और खुलासों की संभावना है।

शादीशुदा महिलाओं को शिकार बनाया

पुलिस के अनुसार, फरहान ने दो शादीशुदा महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इन महिलाओं तक पहुंची, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से वे सामने आने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने इन महिलाओं की काउंसलिंग भी की, लेकिन कोई भी महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी।

MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

फरहान का संपर्क साल 2022 में हुआ था

बताया गया है कि इन पीड़ित महिलाओं का फरहान के साथ संपर्क साल 2022 में हुआ था। एक पीड़िता एक बच्चे की मां भी है। यह खुलासा पुलिस की गहरी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में हेल्थकेयर की नई पहल: 8 जिलों में खुलेंगे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, एमपी का ये जिला अब नक्सल हॉटस्पॉट नहीं

ये खबर भी पढ़िए...डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

फरहान को पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सीहोर के बिलकिसगंज में गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए सीहोर ले जा रही थी, लेकिन आरोपी ने रास्ते में बाथरूम जाने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान फरहान ने पुलिस से झूमाझटकी की और सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे फरहान के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।





मप्र में लव जिहाद एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र में लव जिहाद
  • एमपी हिंदी न्यूज
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

By Umeshwari Baghel

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

By Aman Vaishnav

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता

By Arohi Raj

मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी

By Aman Vaishnav

भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी