आज ही करा लें अपनी LPG e-KYC, 23 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका!

Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 10:16 IST
Share
LPG e-KYC  की डेडलाइन बढ़ी
LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी

मध्यप्रदेश में 83% LPG उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी 28.95 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, उनके लिए कल यानी 23 अगस्त आखिरी मौका है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • LPG e-KYC की अंतिम तारीख 23 अगस्त कर दी गई थी।
  • मध्यप्रदेश में करीब 83% उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है।
  • राज्य में 17% यानी 28.95 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है।
  • भोपाल में करीब 84% यानी 5.87 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है।
  • उपभोक्ता कंपनी के मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC करा सकते हैं।

LPG e-KYC की अंतिम तारीख आज

पूरे मध्यप्रदेश के LPG उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। हाल ही में सरकार ने LPG e-KYC की अंतिम तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दी थी।

यानी जिन उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी था, उन्हें e-KYC पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया था।

ऐसे में LPG उपभोक्ताओं के पास KYC करने का कल तक का ही मौका है

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक करीब 83% यानी 1.39 करोड़ LPG उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है। वहीं करीब 17% यानी 28.95 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी है।

भोपाल में 84% उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी

वहीं भोपाल में भी बड़ी संख्या में LPG उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। यहां करीब 84% यानी 5.87 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है।

भोपाल में करीब 16% यानी 1.13 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है। ऐसे उपभोक्ता अब 23 अगस्त तक अपना सत्यापन पूरा करा सकते हैं।

अब घर-घर पहुंच रहा मैसेज

बता दें कि रसोई गैस के उपभोक्ताओं के लिए यह खबर सीधे जेब से जुड़ी है। गैस कंपनियों ने अब उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है।

इस मैसेज में साफ लिखा है कि आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी यानी e-KYC करानी होगी।

यदि तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो घरेलू दर पर एलपीजी यानी LPG सिलेंडर (गैस सिलेंडर) नहीं मिलेगा। इस मैसेज ने लाखों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन घरों में जहां अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

गैर-घरेलू दर पर देना पड़ सकता है सिलेंडर

गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक स्थिति और भी सख्त हो सकती है। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं होगी, उन्हें घरेलू सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

ऐसे उपभोक्ताओं को गैर-घरेलू यानी कमर्शियल दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। दोनों सिलेंडर की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क है।

अभी 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 947.50 रुपए है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2935 रुपए है। यदि घरेलू उपभोक्ता को कमर्शियल दर चुकानी पड़ी तो जेब पर सीधा बोझ बढ़ेगा।

हालांकि गैस कंपनियों ने अभी तक इसका कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। इस वजह से उपभोक्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भोपाल में पहले से रुकी डिलीवरी

यह समस्या सिर्फ चेतावनी तक सीमित नहीं है। भोपाल में तो असर दिखना पहले ही शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार सिर्फ पांच दिन में शहर में एक लाख 35 हजार उपभोक्ताओं की सिलेंडर डिलीवरी रोकी जा चुकी है। यह शहर के कुल उपभोक्ताओं का करीब 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा है।

गैस एजेंसियों का कहना है कि यह निर्देश खुद गैस कंपनियों से आया है। वहीं, यह आदेश लिखित में नहीं बल्कि मौखिक रूप से दिया गया है। इसी वजह से एजेंसी संचालक भी असमंजस में हैं।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि गैस कंपनियों ने सभी एजेंसियों को मौखिक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसी वजह से भोपाल में 15 से 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं की डिलीवरी रुक चुकी है।

एजेंसियों पर बढ़ रहा दबाव

गैस एजेंसी संचालक इस पूरे मामले में बीच में फंसे नजर आ रहे हैं। एक तरफ कंपनियों का दबाव है, दूसरी तरफ नाराज उपभोक्ता हैं।

कई उपभोक्ता बुकिंग का पैसा कटने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। एजेंसी संचालकों की मांग है कि कंपनियां इस बारे में लिखित आदेश जारी करें।

इससे उपभोक्ताओं को भी सही जानकारी मिल सकेगी और भ्रम की स्थिति खत्म होगी। फिलहाल कुछ एजेंसियां मौके पर ही उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने की कोशिश कर रही हैं। इसके बावजूद रोजाना शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है।

21e2ef22-d3d
21e2ef22-d3d


LPG e-KYC कैसे करा सकते हैं?

LPG डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता के मुताबिक, उपभोक्ता दो तरीकों से e-KYC करा सकते हैं।

  • डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट पर जाकर e-KYC कराई जा सकती है।
  • संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC की जा सकती है।
  • सत्यापन के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है।

23 अगस्त तक पूरा कराएं सत्यापन

जिन LPG उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है, उनके लिए अब 23 अगस्त तक सत्यापन पूरा करने का समय है। मध्यप्रदेश में अभी 28.95 लाख और भोपाल में 1.13 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी है।

FAQ

  1. LPG e-KYC की नई अंतिम तारीख क्या है?
    LPG e-KYC की अंतिम तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है।
  2. मध्यप्रदेश में कितने LPG उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी है?
    मध्यप्रदेश में करीब 17% यानी 28.95 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है।
  3. LPG e-KYC कहां से कराई जा सकती है?
    उपभोक्ता डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC करा सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

LPG नहीं अब एथेनॉल से पकेगा खाना, रसोई गैस के लिए नया ईंधन तलाश रही सरकार

गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर काटना बंद! अब ब्लिंकिट से घर बैठे मिलेगा सिलेंडर

एमपी में गैस सिलेंडर के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों की बुकिंग रद्द, जानें वजह

पिता से ज्यादा पुलिस को ऑक्सीजन की जरूरत, सिलेंडर लेकर पहुंचा बेटा, जानें मामला

Tags:
  • कमर्शियल सिलेंडर
  • गैस सिलेंडर
  • LPG
  • e-KYC
  • गैस एजेंसी
  • रसोई गैस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब