आज ही करा लें अपनी LPG e-KYC, 23 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका!
Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 10:16 IST
LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी
मध्यप्रदेश में 83% LPG उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी 28.95 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, उनके लिए कल यानी 23 अगस्त आखिरी मौका है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- LPG e-KYC की अंतिम तारीख 23 अगस्त कर दी गई थी।
- मध्यप्रदेश में करीब 83% उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है।
- राज्य में 17% यानी 28.95 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है।
- भोपाल में करीब 84% यानी 5.87 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है।
- उपभोक्ता कंपनी के मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC करा सकते हैं।
LPG e-KYC की अंतिम तारीख आज
यानी जिन उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी था, उन्हें e-KYC पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया था।
ऐसे में LPG उपभोक्ताओं के पास KYC करने का कल तक का ही मौका है
बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक करीब 83% यानी 1.39 करोड़ LPG उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है। वहीं करीब 17% यानी 28.95 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी है।
भोपाल में 84% उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी
भोपाल में करीब 16% यानी 1.13 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है। ऐसे उपभोक्ता अब 23 अगस्त तक अपना सत्यापन पूरा करा सकते हैं।
अब घर-घर पहुंच रहा मैसेज
इस मैसेज में साफ लिखा है कि आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी यानी e-KYC करानी होगी।
यदि तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो घरेलू दर पर एलपीजी यानी LPG सिलेंडर (गैस सिलेंडर) नहीं मिलेगा। इस मैसेज ने लाखों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन घरों में जहां अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
गैर-घरेलू दर पर देना पड़ सकता है सिलेंडर
ऐसे उपभोक्ताओं को गैर-घरेलू यानी कमर्शियल दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। दोनों सिलेंडर की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क है।
अभी 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 947.50 रुपए है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2935 रुपए है। यदि घरेलू उपभोक्ता को कमर्शियल दर चुकानी पड़ी तो जेब पर सीधा बोझ बढ़ेगा।
हालांकि गैस कंपनियों ने अभी तक इसका कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। इस वजह से उपभोक्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
भोपाल में पहले से रुकी डिलीवरी
गैस एजेंसियों का कहना है कि यह निर्देश खुद गैस कंपनियों से आया है। वहीं, यह आदेश लिखित में नहीं बल्कि मौखिक रूप से दिया गया है। इसी वजह से एजेंसी संचालक भी असमंजस में हैं।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि गैस कंपनियों ने सभी एजेंसियों को मौखिक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसी वजह से भोपाल में 15 से 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं की डिलीवरी रुक चुकी है।
एजेंसियों पर बढ़ रहा दबाव
कई उपभोक्ता बुकिंग का पैसा कटने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। एजेंसी संचालकों की मांग है कि कंपनियां इस बारे में लिखित आदेश जारी करें।
इससे उपभोक्ताओं को भी सही जानकारी मिल सकेगी और भ्रम की स्थिति खत्म होगी। फिलहाल कुछ एजेंसियां मौके पर ही उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने की कोशिश कर रही हैं। इसके बावजूद रोजाना शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
21e2ef22-d3d
LPG e-KYC कैसे करा सकते हैं?
- डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट पर जाकर e-KYC कराई जा सकती है।
- संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC की जा सकती है।
- सत्यापन के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है।
23 अगस्त तक पूरा कराएं सत्यापन
FAQ
- LPG e-KYC की नई अंतिम तारीख क्या है?
LPG e-KYC की अंतिम तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। - मध्यप्रदेश में कितने LPG उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी है?
मध्यप्रदेश में करीब 17% यानी 28.95 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है। - LPG e-KYC कहां से कराई जा सकती है?
उपभोक्ता डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC करा सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर काटना बंद! अब ब्लिंकिट से घर बैठे मिलेगा सिलेंडर
एमपी में गैस सिलेंडर के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों की बुकिंग रद्द, जानें वजह
पिता से ज्यादा पुलिस को ऑक्सीजन की जरूरत, सिलेंडर लेकर पहुंचा बेटा, जानें मामला
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA