बर्निंग ट्रेन को देखकर यात्रियों में मचा हड़कंप, खाली कराया प्लेटफार्म

Neel Tiwari | Dec 30, 2024, 23:56 IST
Share
madan mahal railway station accident high tension wire falls fire
मदन महल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में आग लगी। Photograph: (JABALPUR)

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर देर रात एक अचानक हुए हादसे से हड़कंप मचा दिया। यहां मालगाड़ी पर अचानक OHE का तार टूटकर गिर गया, जिससे मालगाड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन में देर रात हाई टेंशन लाइन के एक मालगाड़ी पर गिर जाने के बाद आग लग गई और उसके बाद पूरे प्लेटफार्म में अफरा तफरी मच गई। रेल प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए आनन फानन में पूरे प्लेटफार्म को खाली करवा दिया। रेलवे प्रबंधन ने तुरंत ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर 2 से सुरक्षित रूप से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। गनीमत रही की मालगाड़ी में आग लगने की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।

मदन महल स्टेशन पर हादसा

दरअसल, जबलपुर के मदन महल स्टेशन पर अचानक जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के ऊपर OHE (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार के टूट जाने से आग लग गई जिसे देखकर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक आग लगने की घटना से किसी भी प्रकार का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन एक तरफ की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने खाली कराया प्लेटफार्म

मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में अचानक हुए इस हादसे से डर का माहौल बन गया और प्लेटफार्म पर भगदड़ जैसे हालात बन गए लेकिन मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस कर्मियों के द्वारा तुरंत हालात पर काबू पाते हुए यात्रियों को सुरक्षित प्लेटफार्म से बाहर निकाला गया और दोनों तरफ के प्लेटफार्म को खाली करवाया गया साथ ही लगातार रेलवे लाइन क्रॉस न करने की भी चेतावनी दी गई।

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

आरपीएफ थाना प्रभारी इकबाल मंसूरी ने बताया है कि जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के ऊपर अचानक बिजली का हाई टेंशन तार गिर गया है। जिससे हादसे की जगह पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने का काम रेलवे पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही एक तरफ का आवागमन भी बंदकर दिया गया है एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और इस पर सुधारात्मक कार्य भी शुरू किया जा चुका है। और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • The Burning Train
  • मदन महल रेलवे स्टेशन
  • Madan Mahal Railway Station
  • मालगाड़ी में आग
  • रेलवे स्टेशन पर हादसा
  • जबलपुर रेल हादसा
  • बर्निंग ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज