एमपी में तंत्र-मंत्र का मामला, इत्र की शीशी दिखाकर छात्राओं को डराता था मनचला

अशोकनगर जिले में एक युवक निजी स्कूल की छात्राओं को तंत्र-मंत्र से सम्मोहित करता था। छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान करता था। आरोपी के पास से इत्र की शीशी और मंत्रों की किताब बरामद हुई है।

author-image
Thesootr Network
New Update
ashoknagar man hypnotizing scaring schoolgirls

ashoknagar man hypnotizing scaring schoolgirls

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्यप्रदेश के अशोकनगर से छात्राओं पर तंत्र- मंत्र करने का मामला सामने आया है। एक युवक स्कूली छात्राओं का पीछा करता और उन्हें डराता था। उसकी इन हरकतों से छात्राएं असहज महसूस करती थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। 

जानें क्या है पूरा मामला

एक युवक जिसकी पहचान विशाल रघुवंशी के हुई है। वो छात्राओं का लगातार पीछाकर उन्हें परेशान करता था। इत्र की शीशी से छात्राओं पर तंत्र-मंत्र कर उन्हें सम्मोहित करता था। इससे छात्राएं स्कूल जाने में डरती थीं। इसकी जानकारी सभी छात्राओं  ने अपने परिजनों को दी।

छात्राओं ने क्या कहा

स्कूल की छात्राओं ने बताया कि हम जब स्कूल जाते- आते हैं। उसी वक्त एक युवक बाइक से हमारा पीछा करता है। आते- जाते कुछ न कुछ कमेंट करता रहता है। वह हमारा पीछा कई दिनों से लगातार कर रहा है। इसके बाद हम सब डर गए। इसके बाद हमने घटना की जानकारी अपने-अपने परिजनों को दी। 

अभिभावकों की बढ़ी चिंता

मनचले की इस हरकत ने परिजनों और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। उनके मन में इस बात को लेकर डर पैदा हो गया है। इस पूरे मामले शिकायत परिजनों ने अशोक नगर थाने में दर्ज कराई। इसके  बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की पूरी योजना बनाई। कई दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज गया है।  

छात्राओं को प्रभावित करना था मकसद

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कथित तौर पर स्वीकार किया है। युवक ने कहा कि वह इत्र का इस्तेमाल करता था। पुस्तक से मंत्रोच्चार कर छात्राओं को आकर्षित करता था। साथ ही छात्राओं पर तंत्र-मंत्र करने कि कोशिश करता था। इस दौरान आरोपी वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करते भी नजर आया है।

इत्र की शीशी और किताब बरामद 

वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि लड़कियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। नाबालिग बच्चियों के परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी विशाल रघुवंशी को विदिशा रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक इत्र की शीशी और मंत्रों से जुड़ी एक किताब बरामद की है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया, कि वह इत्र और मंत्रों के जरिए छात्राओं को प्रभावित करने की कोशिश करता था। 

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल को मिली 20 दिन की पैरोल, एसडीएम पर पिस्तोल तानने पर काट रहे हैं सजा

अंता उपुचनाव: भाजपा उम्मीदवार की चिट्ठी वायरल, हार के लिए ओम बिरला व नागर को ठहराया जिम्मेदार

17 साल पहले नकल कर बनी थी छत्तीसगढ़ की टॉपर, कोर्ट ने पोराबाई केस में 4 को सुनाई बड़ी सजा

UPPSC 2026 कैलेंडर आउट, यहां से डाउनलोड करें PDF

मध्यप्रदेश अशोकनगर परिजन
Advertisment