एमपी में तंत्र-मंत्र का मामला, इत्र की शीशी दिखाकर छात्राओं को डराता था मनचला
thesootr Desk | Jan 31, 2026, 14:09 IST
ashoknagar man hypnotizing scaring schoolgirls
अशोकनगर जिले में एक युवक निजी स्कूल की छात्राओं को तंत्र-मंत्र से सम्मोहित करता था। छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान करता था। आरोपी के पास से इत्र की शीशी और मंत्रों की किताब बरामद हुई है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर से छात्राओं पर तंत्र- मंत्र करने का मामला सामने आया है। एक युवक स्कूली छात्राओं का पीछा करता और उन्हें डराता था। उसकी इन हरकतों से छात्राएं असहज महसूस करती थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
एक युवक जिसकी पहचान विशाल रघुवंशी के हुई है। वो छात्राओं का लगातार पीछाकर उन्हें परेशान करता था। इत्र की शीशी से छात्राओं पर तंत्र-मंत्र कर उन्हें सम्मोहित करता था। इससे छात्राएं स्कूल जाने में डरती थीं। इसकी जानकारी सभी छात्राओं ने अपने परिजनों को दी।
स्कूल की छात्राओं ने बताया कि हम जब स्कूल जाते- आते हैं। उसी वक्त एक युवक बाइक से हमारा पीछा करता है। आते- जाते कुछ न कुछ कमेंट करता रहता है। वह हमारा पीछा कई दिनों से लगातार कर रहा है। इसके बाद हम सब डर गए। इसके बाद हमने घटना की जानकारी अपने-अपने परिजनों को दी।
मनचले की इस हरकत ने परिजनों और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। उनके मन में इस बात को लेकर डर पैदा हो गया है। इस पूरे मामले शिकायत परिजनों ने अशोक नगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की पूरी योजना बनाई। कई दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कथित तौर पर स्वीकार किया है। युवक ने कहा कि वह इत्र का इस्तेमाल करता था। पुस्तक से मंत्रोच्चार कर छात्राओं को आकर्षित करता था। साथ ही छात्राओं पर तंत्र-मंत्र करने कि कोशिश करता था। इस दौरान आरोपी वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करते भी नजर आया है।
वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि लड़कियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। नाबालिग बच्चियों के परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी विशाल रघुवंशी को विदिशा रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक इत्र की शीशी और मंत्रों से जुड़ी एक किताब बरामद की है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया, कि वह इत्र और मंत्रों के जरिए छात्राओं को प्रभावित करने की कोशिश करता था।
ये खबर भी पढ़ें...
पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल को मिली 20 दिन की पैरोल, एसडीएम पर पिस्तोल तानने पर काट रहे हैं सजा
अंता उपुचनाव: भाजपा उम्मीदवार की चिट्ठी वायरल, हार के लिए ओम बिरला व नागर को ठहराया जिम्मेदार
17 साल पहले नकल कर बनी थी छत्तीसगढ़ की टॉपर, कोर्ट ने पोराबाई केस में 4 को सुनाई बड़ी सजा
UPPSC 2026 कैलेंडर आउट, यहां से डाउनलोड करें PDF
जानें क्या है पूरा मामला
छात्राओं ने क्या कहा
अभिभावकों की बढ़ी चिंता
छात्राओं को प्रभावित करना था मकसद
इत्र की शीशी और किताब बरामद
ये खबर भी पढ़ें...
पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल को मिली 20 दिन की पैरोल, एसडीएम पर पिस्तोल तानने पर काट रहे हैं सजा
अंता उपुचनाव: भाजपा उम्मीदवार की चिट्ठी वायरल, हार के लिए ओम बिरला व नागर को ठहराया जिम्मेदार
17 साल पहले नकल कर बनी थी छत्तीसगढ़ की टॉपर, कोर्ट ने पोराबाई केस में 4 को सुनाई बड़ी सजा
UPPSC 2026 कैलेंडर आउट, यहां से डाउनलोड करें PDF
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA