/sootr/media/media_files/2025/02/06/bvu5O3gYQCr0N2KnM8gR.jpg)
15 दिन चलने वाले सत्र में होंगी कुल 9 बैठकें
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चलेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 10 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा में अभिभाषण देंगे। 15 दिन तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान कुल 9 बैठकें होंगी, जिनमें महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और बजट प्रस्तुति पर चर्चा होगी।
अशासकीय विधेयकों और संकल्पों के लिए तिथियां
विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधायी प्रक्रियाओं के लिए निम्नलिखित तिथियां तय की गई हैं:
- अशासकीय विधेयक (Private Bills) की सूचना: 19 फरवरी 2025 तक
- अशासकीय संकल्प (Private Resolutions) की सूचना: 6 मार्च 2025 तक
- ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव की सूचना: 4 मार्च 2025 से पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक दी जा सकेगी।
यह खबर भी पढ़ें - राज्य सरकार ने 7 साल में घटाए 73% पद, नौकरी तलाश रहे युवाओं में निराशा
बैठकों में होंगे ये महत्वपूर्ण कार्य
मध्य प्रदेश के इस सत्र में बजट (Budget) पर चर्चा, अनुदान मांगों (Grant Proposals) पर मतदान और कई विधायी कार्य किए जाएंगे। इस सत्र में ही राज्य सरकार अपनी नई योजनाओं का खाका पेश करेगी, जबकि विपक्षी दलों द्वारा किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा सकती है।
यह खबर भी पढ़ें - एमपी नर्सिंग फर्जीवाड़ा : मामले में हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को जांच सौंपने की चेतावनी
विधानसभा सचिव ने दी जानकारी
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिव पी. पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा के इस बजट सत्र के दौरान सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चा में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को भी सत्र की तैयारियां करने के लिए जानकारी दे दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें - e-saman जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश
ये हो सकती हैं प्रमुख मांगें और चर्चाएं
- कृषि और ग्रामीण विकास पर चर्चा
- स्वास्थ्य और शिक्षा के बजट प्रावधान
- नवीन योजनाओं की घोषणा
सत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- सत्र अवधि: 10 मार्च से 24 मार्च 2025
- बैठकें: कुल 9
- प्रमुख मुद्दे: बजट प्रस्तुति, विधायी कार्य, अशासकीय विधेयक और संकल्प
यह खबर भी पढ़ें - मेडिकल सीटों की संख्या में इजाफा, मध्य प्रदेश को मिलेगा बड़ा फायदा