विधानसभा की कार्यवाही से बाहर विधायक भूपेंद्र सिंह और हेमंत कटारे के असंसदीय बोल
Sanjay Sharma | Mar 13, 2025, 13:25 IST
thesootr
सदन में तारांकित प्रश्नों पर चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वस्थ संसदीय परंपरा कायम रखने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को बनाया है।
परिवहन घोटाले और सौरभ शर्मा के मामले में 12 मार्च को सदन में असंसदीय शब्दों को विधानसभा की कार्यवाही से विलोपित किया गया है। विधानसभा में इस मामले में हुए वार्तालाप में उपयोग की गई शब्दावली को विधानसभा अध्यक्ष ने मर्यादा के प्रतिकूल माना है।
गुरुवार को सदन में तारांकित प्रश्नों पर चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वस्थ संसदीय परंपरा कायम रखने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को बनाया है। सदन में बुधवार को विधायक भूपेंद्र सिंह और हेमंत कटारे के बीच कुछ शब्दों का उपयोग किया गया, जिन्हें संसदीय नहीं कहा जा सकता।
विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए कहा कि ऐसे शब्दों को कार्यवाही से बाहर किया जा रहा है। आगे से कोई सदस्य ऐसे शब्दों का उपयोग न करें, इसका ध्यान रखना होगा।
खबर यह भी...सदन में हंगामा, भूपेंद्र सिंह ने कटारे को बताया फर्जी उपनेता प्रतिपक्ष, बाला बच्चन पर कसा तंज
खबर यह भी...मुश्किल में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह!, सौरभ शर्मा केस में लोकायुक्त से मिला कांग्रेस डेलीगेशन, सौंपे सबूत
गुरुवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कुछ समय के लिए नाराज दिखे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायकों के असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से अलग करने के बाद कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने आरोपों पर जवाब देने के लिए बोलना शुरू किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के निर्देश दिए। कटारे इसके बाद भी दो–तीन बार बोले, तो संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें सदन की परंपरा और मर्यादा का हवाला देकर बैठने को कहा। इस पर कटारे ने कहा, "मुझे भी इसकी जानकारी है।" इस पर विजयवर्गीय तमतमा गए और बोले, "क्या सदन की कार्यवाही के बारे में तुम मुझे बताओगे?" बात आगे बढ़ती, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के वक्तव्य ने इसका पटाक्षेप कर दिया।
गुरुवार को सदन में तारांकित प्रश्नों पर चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वस्थ संसदीय परंपरा कायम रखने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को बनाया है। सदन में बुधवार को विधायक भूपेंद्र सिंह और हेमंत कटारे के बीच कुछ शब्दों का उपयोग किया गया, जिन्हें संसदीय नहीं कहा जा सकता।
विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए कहा कि ऐसे शब्दों को कार्यवाही से बाहर किया जा रहा है। आगे से कोई सदस्य ऐसे शब्दों का उपयोग न करें, इसका ध्यान रखना होगा।
खबर यह भी...सदन में हंगामा, भूपेंद्र सिंह ने कटारे को बताया फर्जी उपनेता प्रतिपक्ष, बाला बच्चन पर कसा तंज
सौरभ शर्मा मामले पर हुई थी भूपेंद्र सिंह–हेमंत कटारे में बहस:
बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने सौरभ शर्मा और परिवहन घोटाले का मुद्दा उठाया था। इस पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के आरोपों से नाराज बीजेपी विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह भड़क गए थे। दोनों के बीच व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप भी हुए थे।
विधायक कटारे पर तमतमाए संसदीय कार्य मंत्री:
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA